Kanji Drink Recipe: सर्दियों में साग-सब्जियां इतनी ज्यादा होती हैं कि एक व्यक्ति इनका सेवन कर खुद को सेहतमंद बनाए रख सकता है। शरीर में किसी तरह की कमी को दूर करना हो तो गर्मियों की तुलना में सर्दियां काफी अच्छी मानी गई है। खानपान के बदलावों से आप खुदको सेहतमंद बनाएं रख सकते हैं। आज हम आपके लिए सर्दियों की स्पेशल ड्रिंक रेसिपी लेकर आएं हैं जिसका नाम कांजी है।
अगर आपने अभी तक कांजी का नाम नहीं सुना है या फिर इसका सेवन नहीं किया है तो इसके फायदें जानने के बाद यकीनन एक बार तो आप भी इसे ट्राय करना चाहेंगे। कांजी ना सिर्फ एक ड्रिंक है बल्कि कई बीमारियों से छुटकारा दिलवाने के लिए रामबाण भी है। आइए कांजी के फायदे बताने के साथ इसकी रेसिपी भी बताते हैं।
और पढ़िए –Instant Oats Chilla: वजन करना है कम? बेस्ट है इंस्टेंट ओट्स चीला रेसिपी
Kanji Benefits in Hindi
- कमजोरी होगी दूर- कांजी में भरपूर्ण मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है। अगर आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो पूरे दिन आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। इसके साथ आपकी कमजोरी महसूस होने या चक्कर आने की समस्या भी दूर हो सकेगी।
- कब्ज से छुटकारा- कांजी का सेवन करने पर कब्ज की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
- वजन घटाने में भी करगार- अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कांजी का सेवन रोजाना खाली पेट करें। इसका काम बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करना है। इसके साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करना भी है।
- आंखों की रोशनी करे तेज- आंखों से संबंधित समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो कांजी का सेवन करना बेस्ट हो सकता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।
Kanji Drink Recipe in Hindi
कांजी बनाने के लिए चुकंदर, काली गाजर, काली मिर्च और सरसों की जरूरत होती है। इसे बनाने के लिए दो चुकंदर और चार काली गाजर को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें। इसके बाद एक कांच का जार लें। उसमें काटी गाजर और चुकंदर मिला दें। इसमें अब पानी और स्वादानुसार नमक डाल दें। इसके बाद काली मिर्च और पीसी राई भी डाल दें। अब जार को एक कपड़े से ढक दें। करीब 6 दिनों तक कांजी को धूप लगने के लिए छोड़ दें। हर दिन जार को हिलाते हुए मिक्स जरूर करें। आप चाहें तो 6 दिन बाद किसी अलग कंटेनर में इसे रख सकते हैं या फिर उसी में रहने दें। इस तरह से कांजी बनकर तैयार हो जाएगी। आप इसे गैस की समस्या होने पर भी पी सकते हैं, तुरंत फायदा मिल सकता है।
और पढ़िए –Basant Panchami Recipe: बसंत पंचमी पर बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग!
Disclaimer: ऊपर दी गई सभी जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी पर आधारित है। अगर किसी बीमारी से परेशान हैं तो डॉक्टर से सलाह करने के बाद ही सेवन करें NEWS 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
और पढ़िए – Recipe से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
5 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
8 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
8 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
10 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
11 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
14 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
14 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines