हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कान के कैंसर के शुरुआती लक्षण कैसे दिखते हैं? ये हल्की सी दिखने वाली चीजें खोल देती हैं सारे राज!

Ear Cancer: आपने हड्डियों के कैंसर, लीवर कैंसर आदि कई तरह के कैंसरों के बारे में सुना होगा. लेकिन क्या आप कान के कैंसर के बारे में जानते हैं, जिसके लक्षण इके सामान्य होते हैं कि अक्सर लोग इससे धोखा खा जाते हैं.

विज्ञापन
कान का कैंसर कितना खतरनाक होता है? (Image: AI)

आजकल कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण और लापरवाही इसकी बड़ी वजह बन रहे हैं. कई बार लोग शरीर में दिखने वाले छोटे बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं. उनकी यही गलती बीमारी को गंभीर बना देती है और उन्हें जिंदगीभर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. कान से जुड़ी सामान्य लगने वाली समस्याएं जैसे दर्द, खुजली या हल्की सूजन भी कई बार बड़े खतरे का संकेत हो सकती हैं, लेकिन हम उन्हें अन्य बातों में तोलकर नजरअंदाज कर देते हैं. इसलिए शरीर के हर बदलाव को समझना और समय पर डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी हो जाता है ताकि बीमारी को शुरुआती स्टेज में ही रोका जा सके. इस स्टोरी में हम कान के कैंसर के बारे में बताएंगे, जिसके शुरुआती लक्षण लोग समझ ही नहीं पाते और उसे बढ़ने देते हैं, लेकिन जब स्थिति बेकाबू हो जाती है, तो उन्हें अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं.

यह भी पढ़ें: AC का सही तापमान क्या होना चाहिए? जानिए कितने डिग्री पर चलाने से मिलेगी ठंडक और सेहत भी रहेगी फिट

क्या होता है कान का कैंसर और कैसे करता है असर Ear Cancer

कान का कैंसर एक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी है, जो बाहरी कान, कान की नली या अंदर के हिस्से में विकसित हो सकता है. इसमें असामान्य कोशिकाएं तेजी से बढ़ने लगती हैं और धीरे-धीरे आसपास के टिश्यू को नुकसान पहुंचाती हैं. कई मामलों में यह त्वचा के कैंसर से शुरू होकर कान के अंदर तक फैल सकता है. अगर समय रहते इसका पता न चले तो यह हड्डियों और नसों तक असर डाल सकता है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कैंसर कितना खतरनाक हो सकता है. हालांकि सही समय पर जांच और इलाज से इसे कंट्रोल किया जा सकता है और मरीज की स्थिति बेहतर बनाई जा सकती है.

विज्ञापन

कान का कैंसर क्यों हो जाता है

कान के कैंसर के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे लंबे समय तक संक्रमण रहना, तेज धूप में ज्यादा रहना, त्वचा का कैंसर, धूम्रपान या कमजोर इम्यून सिस्टम. जो लोग बार-बार कान के इंफेक्शन को नजरअंदाज करते हैं उनमें इसका खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है. अच्छी बात यह है कि अगर बीमारी की पहचान शुरुआती चरण में हो जाए तो इलाज के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. सर्जरी, रेडियोथेरेपी और दवाओं की मदद से कई मरीज सामान्य जीवन जीने लगते हैं, इसलिए किसी भी असामान्य लक्षण को हल्के में लेना सही नहीं है.

विज्ञापन

कान के कैंसर के संभावित लक्षण जिन्हें नजरअंदाज न करें

  • कान के कैंसर के कुछ संकेत ऐसे होते हैं जो शुरुआत में सामान्य लगते हैं, जैसे;
  • कान से लगातार मवाद या खून आना.
  • लंबे समय तक रहने वाला कान दर्द.
  • एक कान से सुनाई देना कम होना.
  • कान के आसपास गांठ या सूजन महसूस होना.
  • चेहरे के एक हिस्से में सुन्नपन या कमजोरी.
  • कान में लगातार आवाज आना या चक्कर महसूस होना.

अगर इनमें से कोई भी समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो तुरंत ENT विशेषज्ञ से जांच कराना जरूरी है. समय पर इलाज से गंभीर खतरे से बचा जा सकता है और स्वस्थ जीवन की संभावना बढ़ सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट नारियल पानी पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? ये छुपे फायदे आपको चौंका देंगे!

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola