Kadha Recipe: भारतीय घरों में सर्दी-खांसी या जुकाम लगता है तो मां सबसे पहले काढ़ा बनाकर पिलाती हैं. काढ़ा एक ट्रेडिशनल या कहें आयुर्वेदिक ड्रिंक है जो मौसमी दिक्कतों को दूर भगाता है. इसमें औषधीय गुणों से भरपूर मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. ये मसाले एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेट्स और नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर गुणों से भरपूर होते हैं और सेहत को बेहतर करते हैं. ऐसे में यहां जानिए घर पर किस तरह आसानी से काढ़ा तैयार किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – लगातार खांसी या आवाज बैठना सिर्फ सर्दी नहीं! डॉक्टर ने बताया कब बन सकती हैं ये दिक्कतें कैंसर का लक्षण
घर पर कैसे बनाएं काढ़ा
काढ़ा बनाने के लिए आपको 2 कप पानी, छिले हुए अदरक का एक छोटा टुकड़ा, 4 से 5 लौंग के टुकड़े, 5 से 6 काली मिर्च के टुकड़े, 5 से 6 तुलसी के पत्ते (Tulsi Leaves), छोटा सा दालचीनी का टुकड़ा और आधा चम्मच शहद लेना होगा. अगर चाहे तो इसमें मुलेठी भी डाल सकते हैं.
काढ़ा तैयार करने के लिए सबसे पहले पानी को किसी बर्तन में उबालने के लिए रख दें. इसमें अदरक को घिसकर डालें, लौंग, काली मिर्च और दालचीनी को कूटकर डालें और पानी को उबाल लें. इस पानी में अब तुलसी के पत्ते डालकर पकाएं. हल्की आंच पर 20 मिनट तक इस काढ़े को पकाने के बाद आंच बंद करके छान लें. कप में काढ़ा निकालने के बाद इसमें शहद डालें. आपका काढ़ा तैयार है. इस काढ़े को गर्म-गर्म ही चुस्कियां लेते हुए पिएं.
काढ़ा पीने के क्या फायदे होते हैं
- काढ़ा पीने पर शरीर को इसके एंटी-वायरल गुण मिलते हैं. काढ़ा खांसी और जुकाम से राहत दिलाता है.
- गले और फेफड़ों में जमा बलगम को कम करने में भी काढ़ा फायदेमंद होता है.
- एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के चलते यह खांसी को कम करता है और शरीर को सूदिंग इंफेक्ट्स देता है.
- काढ़े में तुलसी के बीज डाले जाएं तो इससे शरीर को विटामिन, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम और पौटेशियम भी मिलते हैं.
क्या काढ़ा पीने के साइड इफेक्ट्स भी हैं
काढ़ा अलग-अलग मसालों से तैयार किया जाता है और इन मसालों की तासीर गर्म होती है इसीलिए इनका जररूत से ज्यादा सेवन करने से मना किया जाता है. ज्यादा काढ़ा पिया जाए तो इससे सीने में जलन और भोजन नली में जलन महसूस हो सकती है. ऐसे में काढ़ा जरूरत से ज्यादा पीने से परहेज करना चाहिए और बहुत लंबे समय तक काढ़ा पीते नहीं रहना चाहिए.
यह भी पढ़ें – शरीर पर दिखने वाले ये 6 संकेत बताते हैं आपको नींद की जरूरत है, स्लीप मेडिसिन फिजीशियन ने बताए लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
8 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
11 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
11 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
13 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
14 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
17 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines