कब्ज और गैस की समस्या हो जाएगी छूमंतर, बाबा रामदेव के बताए ये टिप्स रुटीन में जरूर करें शामिल

Home Remedies For Constipation: अगर कब्ज पुराना हो जाए तो आसानी से नहीं जाता. ऐसे में अगर आप कब्ज से राहत देना चाहते हैं तो बाबा रामदेव के अनुसार कुछ आसान घरेलू उपाय और योगाभ्यास अपनाकर कब्ज और गैस की समस्या से राहत पाई जा सकती है.

Kabj Aur Gas Ki Samsya Kaise Door Kare

बाबा रामदेव ने बताया कब्ज का घरेलू इलाज. Image Credit- News24

विज्ञापन

Kabj Aur Gas Ki Samsya Kaise Door Kare: खानपान में बदलाव और अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से आजकल कब्ज की समस्या काफी बढ़ गई है. फास्ट फूड, कम फाइबर वाला आहार और पर्याप्त पानी ना पीने से पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिससे पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता और गैस, भारीपन व असहजता महसूस होने लगती है. ध्यान ना देने पर कब्ज पुराना हो जाता है और पुराना कब्ज दूर करने में परेशानी होती है. पेट ठीक न रहने पर दिनभर भारीपन, बेचैनी और सुस्ती बनी रहती है. योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार कुछ आसान घरेलू उपाय, सही खानपान और नियमित योगाभ्यास अपनाकर पाचन को बेहतर बनाया जा सकता है और कब्ज-गैस जैसी परेशानियों से राहत पाई जा सकती है.

इसे भी पढ़ें- चाय के साथ सिगरेट पीना कितना खतरनाक है? सच्चाई जानकर दोबारा नहीं करेंगे ऐसी गलती

विज्ञापन

बाबा रामदेव ने बताया कब्ज का घरेलू इलाज

  • बाबा रामदेव हमेशा से ही योग पर फोकस करते हैं. ऐसे में अगर आपको कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा पाना है तो आपको योग अपने रूटीन में शामिल करना होगा. साथ ही, आपको कई तरह के घरेलू नुस्खे भी अपनाने होंगे और वो क्या हैं आइए इस लेख में जानते हैं.
  • बाबा रामदेव का कहना है कि अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें, क्योंकि यह पाचन तंत्र बेहतर बनाता है और आंतों की सफाई में मदद करता है. अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू या शहद भी डाल सकते हैं.
  • बाबा रामदेव कब्ज में त्रिफला को बेहद फायदेमंद मानते हैं. उन्होंने आहार में त्रिफला को शामिल करने के लिए कहा है. यह आयुर्वेदिक मिश्रण आंतों को साफ करता है और पाचन सुधरता है. रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ त्रिफला ले सकते हैं.
  • कुछ योगासन पेट की समस्याओं में बहुत कारगर होते हैं. बाबा रामदेव ने कुछ नाम बताए हैं, जिन्हें अपने रूटीन में शामिल किया जा सकता है. आप पवनमुक्तासन, भुजंगासन या मंडूकासन को कर सकते हैं. साथ ही, कपालभाति और अनुलोम-विलोम करने से गैस और कब्ज में राहत मिलती है.
  • हरी सब्जियां, फल, दालें और साबुत अनाज पाचन को बेहतर बनाते हैं. फाइबर मल को मुलायम बनाता है और कब्ज से बचाव करता है. सलाद और मौसमी फल रोजाना शामिल करें. उन्हें आप सुबह या शाम के वक्त शामिल करें, ताकि बैलेंस बना रहे.
  • भारी और तला-भुना खाना रात में पचने में समय लेता है, जिससे सुबह पेट साफ नहीं होता. इसके लिए आप हल्का डिनर करें और जल्दी खाना खा लें. बाबा रामदेव का कहना है कि अगर आप लेट खाना खाते हैं तो यह पेट में ही रखा रह जाता है.

इसे भी पढ़ें- गुर्दे की बीमारी का सबसे बड़ा संकेत क्या है? यहां जानिए किडनी खराब होने की शुरुआत कैसे होती है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ