Mooli Khane Ke Fayde: मूली एक ऐसी सब्जी है जो आमतौर पर सलाद और पराठों में इस्तेमाल की जाती है, लेकिन क्या आपको पता है इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए भी किया जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, मूली खाने के कई औषधीय गुण हैं, जो ना सिर्फ पाचन को सुधारने का काम करते हैं बल्कि कान के लिए भी फायदेमंद है. इसको लेकर आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण जी का कहना है कि अगर आपके कान में दर्द है या खुजली की समस्या है तो आपको मूली से तैयार कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए. ऐसा करने से कान दर्द और हल्के संक्रमण में राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं किन समस्याओं में मूली उपयोगी है और इसे दवा के रूप में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Yellow Fever होने पर क्या होता है? यहां जानिए इसके शुरुआती 5 खतरनाक लक्षण, बिल्कुल भी ना करें नजरअंदाज
कान की किन समस्याओं में फायदेमंद है मूली?
आचार्य बालकृष्ण जी के मुताबिक, मूली में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो हल्की खुजली या शुरुआती संक्रमण में राहत देने में मदद कर सकते हैं.
- हल्का कान दर्द में फायदेमंद
- कान में जमा मैल साफ करना
- हल्का संक्रमण और खुजली कम करना
- कान का दाना सही करना
घर पर मूली की आयुर्वेदिक दवा बनाने का तरीका
सामग्री
- मूली का रस- 200 ग्राम
- सरसों का तेल- 50 ग्राम
विधि
- मूली को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें.
- आप पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- इसमें 50 ग्राम सरसों तेल में मूली का रस मिलाकर हल्का गुनगुना करें.
- अगर पत्ते हैं तो जलाकर खत्म कर दें.
- ठंडा होने पर ड्रॉपर से 2 बूंद कान में डालें.
- कुछ मिनट सिर को एक तरफ झुकाकर रखें.
- दिन में 1 बार किया जा सकता है.
मूली के फायदे
- पाचन सुधारने में मदद करना
- शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार
- इम्युनिटी मजबूत करने में मददगार
- लीवर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
मूली सिर्फ खाने की चीज नहीं है बल्कि आयुर्वेद में उपयोगी औषधि भी मानी जाती है. हल्के कान दर्द, खुजली या मैल जमने जैसी समस्याओं में मूली और सरसों तेल से बना घरेलू उपाय राहत दे सकता है.
इसे भी पढ़ें- आंखों की ये खतरनाक बीमारी छीन सकती है आपकी रोशनी! अभी जानें इसके शुरुआती लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
6 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
9 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
9 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
11 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
12 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
15 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
15 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines