Jyada Fal Khane Ke Nuksan: फल सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं और इसीलिए आमतौर पर रोजाना फल खाने की सलाह दी जाती है. फलों में विटामिन से लेकर खनिज और फायदेमंद एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेहत को दुरुस्त रखते हैं. लेकिन, फलों (Fruits) का जरूरत से ज्यादा सेवन करना शरीर के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है. ऐसे में आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी बता रहे हैं ज्यादा फल खाने पर शरीर को कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं और एक दिन में व्यक्ति के लिए कितने फल खाना फायदेमंद होता है.
ज्यादा फल खाने से क्या होता है
डॉ. सलीम जैदी ने बताया कि ज्यादा फल खाना हेल्दी नहीं है बल्कि ज्यादा फल खाना भी शरीर के लिए उतने ही हानिकारक हो सकते हैं जितने कि कम फल खाना. फलों में फ्रुक्टोस होता है जो शरीर की नेचुरल शुगर बनाते हैं. लेकिन, हमारा शरीर फ्रुक्टोस को डायरेक्टली इस्तेमाल नहीं कर पाता है इसीलिए फल खाने के बाद यह सारा फ्रुक्टोस लिवर में जाकर ग्लूकोज में बदल जाता है. इसीलिए जरूरत से ज्यादा फल खाने पर लिवर ओवरलोड हो जाएगा.
यह भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं?
ज्यादा फल खाने पर कौन सी बीमारियां होती हैं
इससे फैटी लिवर, हाइ ट्राइग्लाइसेराइ़ड्स और बेली फैट बढ़ सकता है. वहीं अगर आप डायबेटिक हैं तो दिक्कत कई ज्यादा बढ़ सकती है.
1 दिन में कितने फल खा सकते हैं
डॉ. सलीम जैदी के अनुसार, हेल्दी एडल्ट्स को एक दिन में 2 से 3 सर्विंग्स फल यानी 250 से 300 ग्राम फल ही खाने चाहिए. वहीं, डायबिटीज के मरीजों और वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को दिनभर में 1 से 2 सर्विंग्स फल ही खाने चाहिए.
खाना खाने के कितनी देर बाद खाएं फल
लोग अक्सर ही खाना खाने के साथ ही फल खाना शुरू कर देते हैं जबकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ऐसा नहीं करना चाहिए. खाना और फल अलग-अलग खाए जाने चाहिए. ऐसे में खाना खाने के 1 से 2 घंटे बाद ही फलों का सेवन करना चाहिए. इससे पाचन भी ठीक रहता है और ब्लड शुगर लेवल्स (Blood Sugar Levels) भी एकदम से नहीं बढ़ते हैं.
डॉ. सलीम जैदी का कहना है कि फल बेहद हेल्दी होते हैं लेकिन इन्हें एक्सेस में खाना यानी जरूरत से ज्यादा खाना जहर बन सकता है. इसीलिए बैलेंस करना जरूरी है.
रोजाना फल खाने के क्या फायदे होते हैं
- रोजाना फल खाने पर शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन, खनिज, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर जैसे गुण मिलते हैं.
- फलों के सेवन से पाचन तंत्र अच्छा रहता है.
- शरीर बीमारियों से दूर रहता है.
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत बनती है.
- स्किन पर हाइड्रेशन बना रहा है.
यह भी पढ़ें – हाथ में झनझनाहट किसकी कमी से होती है? इस विटामिन और खनिज की कमी हो सकती है वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
49 mins agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
3 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
4 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
5 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
9 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines