हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या आप भी सर्दियों में गठिया के दर्द से हैं परेशान? तो ये 5 घरेलू नुस्खे हैं कारगर!

Joint Pain in Winter Season: कुछ लोगों को जिन्हें घुटने, पैर और जोड़ों में दर्द की परेशानी होती है। उनके लिए ठंड का मौसम एक तरह से दर्द की परेशानी और बढ़ा देता है। ऐसे में इन घरेलू उपाय से आपको दर्द में आराम मिलेगा, जानिए इन नुस्खों के बारे में। 

विज्ञापन
Image Credit: Freepik

Joint Pain in Winter Season: सर्दियां आते ही बड़े- बुजुर्गों में जोड़ों के दर्द की परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है। क्योंकि जैसे ही सर्दी बढ़ने लगती है तो दर्द भी बढ़ने लगता है। जब तापमान गिरने लगता है तो इसकी वजह से जोड़ों की ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं और उस भाग में खून कम हो जाता है, जिसके चलते जोड़ों में अकड़न के साथ-साथ दर्द होने लगता है। इसके कारण चलना और फिरना, उठना-बैठना तक मुश्किल होता है।

ज्वाइंट पेन का कारण

कम तापमान की वजह से मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द हो सकता है, जिसके चलते मसल्स में जकड़न और जोड़ों में दर्द ज्यादा होता है। जब हमें धूप नहीं मिलती है तो उसकी कमी से शरीर में विटामिन डी का लेवल कम होने लगता है। इसलिए फिर हड्डियों और जोड़ों को नुकसान होने जोखिम ज्यादा रहता है। जोड़ों में दर्द की एक और वजह है कि हमारे शरीर के अलग-अलग भागों में खून नहीं पहुंच पाता है। दरअसल, सर्दियों के मौसम में खून हाथों और पैरों की उंगलियों तक नहीं जा पाता है, जिसकी वजह से दर्द महसूस होता है।

गठिया और घुटने के दर्द की समस्या कैसे ठीक करें, देखें इस Video में- 

विज्ञापन

घुटनों में दर्द के लक्षण

  • चलने, खड़े होने, हिलने और आराम करते टाइम भी दर्द।
  • सूजन और मरोड़।
  • चलते टाइम जोड़ों का लॉक होना
  • जोड़ों में कड़ापन, ज्यादातर सुबह या पूरे दिन।
  • शरीर में अकड़न।
  • घुटनों और जोड़ों में दर्द रहना।

ये भी पढें- रोजाना 4 घंटे से ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल मेंटल हेल्थ पर डाल सकता है असर, Study में खुलासा

इन बातों का रखें ध्यान

  • रात के टाइम चना, भिंडी, अरबी, आलू, खीरा, मूली, दही, राजमा नहीं खाना चाहिए।
  • दही, चावल, ड्राई फ्रूट्स, दाल और पालक बंद कर दें। क्योंकि इनमें प्रोटीन ज्यादा होता है।
  • रात को सोते टाइम दूध या दाल का सेवन करना नुकसानदायक है। इससे यूरिक एसिड जमा होने लगता है।
  • मीट, अंडा, मछली का सेवन बंद कर दें।
  • पेस्ट्री, केक, पैन केक, क्रीम बिस्कुट ना खाएं। ये भी यूरिक एसिड को बढ़ाता है।
  • खाना खाते टाइम पानी न पिएं और कभी भी खड़े होकर पानी न पिएं।
  • सोया मिल्क, जंक फूड, चटपटे फूड प्रोडक्ट, ठंडी चीजें, तली और भुनी चीजें भी न खाएं।

ठंड में जोड़ों का दर्द क्यों बढ़ता है? जानें इस Video में-

विज्ञापन

घुटनों के दर्द में अपनाएं घरेलू उपाय

हल्दी और चूने का लेप

हल्दी-चूना दर्द को दूर करने में ज्यादा कारगर हैं। ये दोनों मिलाकर सरसों के तेल में गर्म करे और फिर इस लेप को दर्द वाली जगह पर लगाएं। इस से घुटनों का दर्द कम होता है।

विज्ञापन

हल्दी दूध का सेवन

एक गिलास गर्म दूध में थोड़ा हल्दी का पाउडर मिलाकर सुबह और शाम को पीने से घुटनों के दर्द में आराम मिलता है।

विज्ञापन

नेचुरल उपचार

विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स है, इससे आपको नेचुरल विटामिन-डी मिलता है और ये हड्डी के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

अदरक

अदरक गर्म होने की वजह से सर्दी के साथ-साथ दर्द में भी फायदेमंद है।

विज्ञापन

सरसों तेल की मालिश

सरसों का तेल घुटनों के दर्द में बेहद कारगर होता है। रोजाना सरसों के तेल से मालिश करने से घुटनों का दर्द दूर होता है। सरसों के तेल में आप लहसुन पकाकर भी मसाज कर सकते हैं।

विज्ञापन

डॉक्टर से सलाह

अगर घरेलू उपायों के बाद भी आपको आराम नहीं मिल पा रहा है तो बेहतर है आप किसी अच्छे डॉक्टर से मिलकर अपनी समस्या बताएं। खुद से ही डॉक्टर न बनें। घरेलू उपायों को अपनाने से पहले जरूर एक बार ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से मिलें और सलाह करें।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola