Health Tips: जोड़ों का दर्द (Joint Pain) कई लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करता है. खासकर उम्र बढ़ने, ज्यादा मेहनत करने या ठंड के मौसम में यह दर्द और बढ़ जाता है. अक्सर लोग सिर्फ दवाईयों पर भरोसा करते हैं, लेकिन घर में मौजूद कुछ साधारण और प्राकृतिक चीजों से बनाया गया घरेलू लेप (Paste) भी दर्द में तुरंत राहत दे सकता है. यह लेप न केवल दर्द को कम करता है बल्कि सूजन को भी घटाता है और जोड़ मजबूत बनाने में मदद करता है. इसके अलावा, यह सुरक्षित और सस्ता तरीका है, जिसे आप बिना किसी साइड इफेक्ट के इस्तेमाल कर सकते हैं. इस घरेलू उपाय को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसे आसानी से अपने घर में ही तैयार किया जा सकता है.
लेप बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि अपने जोड़ो के दर्द से काफी परेशान रहते हैं जिसके चलते उठना और बैठना भी मुशकिल हो जाता है. डॉक्टर के पास चक्कर काटने के बाद भी कोई खास असर नहीं दिखता. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो आप इस घरेलु लेप को बनाकर लगा सकते हैं जिसको रेडी करने के लिए आपको बस कुछ ही चीजों की जरूरत होगी जैसे कि हल्दी पाउडर 2 चम्मच, सरसों का तेल या नारियल तेल 2 चम्मच, अदरक पाउडर 1 चम्मच.
इस तरह बनाएं लेप
इस लेप को बनाने के लिए सबसे पहले तो आप एक कटोरी में हल्दी पाउडर और तेल अच्छी तरह मिलाएं. अगर आप चाहें तो अदरक पाउडर डाल सकते हैं. सभी सामग्री का पेस्ट बना लें. अब इसे दर्द वाले जोड़ पर 10-15 मिनट तक हल्के से मसाज करें. 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. अगर आप इस लेप को रोजाना सोने से पहले लगाते हैं तो इससे आपको काफी आराम मिल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Health Tips: माइग्रेन हो या टेंशन हेडेक, एक्सपर्ट ने दी सलाह ना करें इन चीजों का सेवन
फायदे
- जोड़ के दर्द में तुरंत राहत मिलती है.
- सूजन और अकड़न कम होती है.
- ठंड और थकान के कारण होने वाले दर्द में मददगार.
- प्राकृतिक और सुरक्षित, बिना साइड इफेक्ट के.
- रोजाना इस्तेमाल से जोड़ मजबूत रहते हैं.
ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आप भी हैं रोजाना होने वाले वाइट डिस्चार्ज से परेशान? डॉक्टर ने दी इस एक चीज को खाने की सलाह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
2 हफ्ते बाद भी नहीं सूख रहा छोटा सा घाव? क्रीम लगाने से पहले कराएं शुगर टेस्ट, जानिए क्यों देर से भरती है चोट
6 hrs agoसन्नाटे में बैठते ही कान में बजने लगती है घंटी या सीटी? जानिए क्या है 'टिनिटस' जो छीन लेता है सुनने की ताकत
8 hrs agoपैर के अंगूठे से लेकर कमर तक, शरीर में यूरिक एसिड बढ़ते ही इन 5 अंगों में मचता है कोहराम, जानिए कैसे पहचानें दर्द
12 hrs agoवर्टिब्रल कम्प्रेशन फ्रैक्चर क्या होता है? जानिए कब कमजोर हो सकती है रीढ़ की हड्डी
12 hrs agoसुबह उठते ही कमर में अकड़न क्यों होती है महसूस? एक्सपर्ट ने बताए ये तरीके आएंगे आपके बहुत काम
15 hrs agoक्या हमेशा के लिए ठीक हो सकती है टाइप-1 डायबिटीज? जान लें मेडिकल साइंस का साफ जवाब
1 day agoखाना खाते ही सीने में जलन और गले तक आता है खट्टा पानी? ठंडा दूध पीने की गलती छोड़कर अपनाएं ये टिप्स
1 day agoहर समय एंटीबायोटिक दवाएं लेने से शरीर पर असर हो सकता है कम, WHO ने बताया कब लें Antibiotics और कब नहीं
1 day agoहेपेटाइटिस में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? AIIMS ने बताया कैसे दिखते हैं Hepatitis के लक्षण
1 day agoबार-बार फड़क रही है दाईं या बाईं आंख? शुभ-अशुभ का चक्कर छोड़ें, जानिए क्या है कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines