COVID New Variant JN.1: भारत के साथ-साथ दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। डब्ल्यूएचओ (WHO) ने कहा कि पिछले चार हफ्तों के दौरान इस नए वेरिएंट के मामलों में 52 % की बढ़ोतरी हुई है। कई अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा होते देखा जा रहा है।
मास्क पहनने की सलाह
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही अन्य रेस्पिरेशन डिजीज का खतरा बढ़ने के साथ-साथ जेएन.1 सब-वेरिएंट के कोविड केसेस में बढ़ोतरी हो रही है। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (Post Graduate Institute of Medical Education and Research) के एक्सपर्ट ने बुजुर्गों को लेकर एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
पीजीआई के Community Medical Department की Professor Dr. PVM Lakshmi ने लोगों को मास्क पहनने के साथ-साथ हाथों की सफाई करने और कोविड को लेकर सावधानियों का पालन करने की सलाह दी है।
नया कोविड वेरिएंट JN.1 को लेकर सावधानी रखें, देखें ये Video-
ये भी पढ़ें- Mental Health के लिए ठीक नहीं ‘Animal’ जैसी फिल्में, जानिए क्या कहते हैं Experts?
बुजुर्गों को लेकर जरूरी बातें
सीनियर सिटीजन को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से पहले मास्क पहनना चाहिए। फिलहाल, वेरिएंट JN.1 इतना घातक नहीं है, लेकिन अगर किसी को सांस लेने में परेशानी महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग और बुजुर्गों के लिए डॉक्टर वैक्सीनेशन का सुझाव देते हैं।
WHO ने माना JN.1 को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’
डब्ल्यूएचओ ने कोरोना के नए वेरिएंट को ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ के ग्रुप में क्लासिफाइड किया है। इसका अर्थ है कि इस वेरिएंट के गंभीर होने की संभावना कम है, लेकिन फैल सकता है। 60 साल और उससे ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों, अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोग, प्रेग्नेंट महिलाओं को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
6 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
9 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
11 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
11 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
13 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
14 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines