क्या मुंह में सफेद धब्बे का मतलब कैंसर है? यहां जानिए जीभ पर सफेद परत क्यों बनती है

White Spots On Tongue: मुंह की सही तरह से सफाई करने के बाद भी अगर मुंह में सफेद धब्बे या जीभ पर सफेद परत नजर आती है तो किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है. यहां जानिए कैसे पहचानें शरीर के ये संकेत.

Jeebh Par Safed parat

जीभ पर सफेद परत जमने का क्या मतलब है, जानिए यहां.

Jeebh Par Safed Parat: मुंह में सफेद धब्बे नजर आना या जीभ पर सफेद परत जमना अक्सर ही किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत या बीमारी का लक्षण हो सकता है. हो यह भी सकता है कि जीभ पर दिखने वाले सफेद निशान (White Spots On Tongue) साफ-सफाई की कमी के चलते नजर आ रहे हैं. लेकिन, ये सफेद दाग अगर हट नहीं रहे, टंग क्लीनर से साफ नहीं हो रहे या फिर लंबे समय से बने हुए हैं तो यह गंभीर बीमारी का संकेत है या नहीं पता लगाना जरूरी हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए जीभ पर सफेद धब्बे नजर आना किन-किन समस्याओं का लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

जीभ पर सफेद परत क्यों नजर आती है

सफाई की कमी – अगर आप अपनी जीभ को रोजाना साफ नहीं करते हैं तो जीभ पर सफेद परत नजर आ सकती है.

फंगल इंफेक्शन – मुंह में हुए फंगल इंफेक्शन के कारण भी मुंह के अंदर या जीभ पर सफेद धब्बे नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

मुंह का कैंसर – अगर जीभ पर जमी सफेद परत सफेद होने के साथ-साथ लाल भी है तो यह कैंसर का का लक्षण (Cancer Symptom) हो सकता है. जीभ के कैंसर में यह आम लक्षण हो सकता है.
एड्स -HIV पॉजीटिव होने पर या एड्स (AIDS) हो जाने पर जीभ पर सफेद परत और जीभ के किनारों पर पपड़ी जमने लगती है.

सिफिलिस – यह एक ऐसी बीमारी है जिसके लक्षण जीभ पर नजर आ सकते हैं. सिफिलिस में जीभ पर पपड़ी जमने लगती है.

विज्ञापन

ये सामान्य कारण भी हो सकते हैं

  • मुंह से सांस लेने के कारण जीभ पर सफेद परत बन सकती है.
  • एल्कोहल के ज्यादा सेवन से ऐसा हो सकता है.
  • धुम्रपान करने पर ऐसा होता है.
  • डेंचर्स पहनने पर मुंह में सफेद धब्बे दिख सकते हैं.
  • किसी दवाई के असर से यह हो सकता है.
  • अगर आपकी डाइट अच्छी नहीं है तब भी जीभ पर परत बन सकती है.

जीभ सफेद नजर आए तो क्या करें

विज्ञापन

अगर जीभ पर अक्सर ही सफेद परत दिख रही है, टंग क्लीनर से साफ नहीं हो रही, जीभ फटी हुई लग रही है या रेगिस्तान जैसे क्रैक्स जीभ पर दिख रहे हैं, जीभ के किनारे सिंकुड़ने लगे हैं और सफेद के साथ ही लाल धब्बे नजर आ रहे हैं तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें और जांच कराएं. यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण है या नहीं यह समय रहते पता लगाना जरूरी है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ