क्या पायरिया घर पर ठीक हो सकता है? बाबा रामदेव ने बताया ऐसे बनाएं दंत मंजन, साफ हो जाएंगे दांत

Pyria Ke Gharelu Upay: दांतों पर जमा पायरिया अगर लंबे समय तक टिका रहे तो कई दिक्कतों की वजह बन सकता है. इससे दांतों में सेंसिटिविटी और दांतों से खून निकलने की समस्या हो सकती है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव से जानिए पायरिया को हटाने के लिए क्या करें.

Pyria home remedies

पायरिया को जड़ से खत्म कैसे करें?

Pyorrhea Home Remedies: क्या आपके दांतों पर भी पीली और सख्त परत जमी हुई है? अगर हां, तो यह आम गंदगी नहीं बल्कि पायरिया (Pyorrhea) है. यह एक ऐसी दिक्कत है जो लंबे समय तक बनी रहे तो मसूड़ों को ढीला करने लगती है जिससे सेंसिटिविटी बढ़ती है कुछ भी खाने-पीने पर झनझनाहट महसूस होती है. ऐसे में पायरिया को समय रहते ठीक करना जरूरी होता है. योगगुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) बता रहे हैं किस तरह पायरिया को जड़ से खत्म किया जा सकता है. यह नुस्खे और टिप्स आपको समस्या से छुटकारा दिला देंगे.

विज्ञापन

पायरिया को जड़ से कैसे खत्म करें

बाबा रामदेव बताते हैं कि जब लंबे समय तक पायरिया रहता है तो मसूड़े इतने कमजोर हो जाते हैं कि ब्रश के साथ से ही ऊपर-नीचे होने लगते हैं. बैक्टीरिया और कीटाणु लार में घुलकर पेट में जाने लगते हैं. ऐसे में मुंह से भी दुर्गंध आने लगती है. योगगुरु का कहना है कि पायरिया को जड़ से हटाने के लिए केमिकल्स नहीं बल्कि आयुर्वेदिक नुस्खे काम आते हैं.

विज्ञापन
  • पायरिया को जड़ से खत्म करने के लिए आप नीम, बबूल, तुम्बरू, आक की जड़ व अपामार्ग की दातून से दांतों को साफ कर सकते हैं. इससे दांतों पर जमा पायरिया (Pyria) धीरे-धीरे हटना शूरू हो जाता है. इससे दांत भी मजबूत होते हैं.
  • दांतों की एक्सरसाइज के लिए भुना चना और गन्ना खाएं. इससे दांतों के मसूड़ें मजबूत होने लगते हैं.

यह भी पढ़ें – 7 दिनों में कील-मुंहासे हटाएगा यह फेस पैक, बाबा रामदेव ने बताया बनाने का तरीका, कहा चेहरा चमक जाएगा आपका

पायरिया के लिए बरतें ये सावधानियां

विज्ञापन

अगर आपको पायरिया है तो बाबा रामदेव के अनुसार आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी है-

  • पायरिया में ज्यादा ठंडा या ज्यादा गर्म खाने-पीने से परहेज करें.
  • आइस्क्रीम या चॉक्लेट ना खाएं.
  • गर्म चीजें ज्यादा ना खाएं. पायरिया में गर्म चीजें खाने पर दांतों से खून आने लगता है.
  • गर्म मसाला खाने से भी बचें.
  • ब्रश से दांतों को साफ करें या ना करें लेकिन 5 मिनट तक उंगली से दांतों को साफ जरूर करें.
  • उंगली से दांतों की मालिश कर सकते हैं. इससे दांत मजबूत होते हैं.
  • केमिकल वाले टूथपेस्ट के बजाय घर पर बने टूथपेस्ट (Homemade Tया दंत मंजन का इस्तेमाल करें. पायरिया है तो हफ्ते में 1-2 बार टूथपेस्ट और बाकी दिन मंजन से दांत साफ करें.

पायरिया हटाने के लिए करें ये योग

विज्ञापन

नियमित रूप से कपालभाति करने पर पायरिया हट सकता है. कपालभाति प्राणायाम से इम्यून सिस्टम यानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है.

घर पर बनाएं दंत मंजन

विज्ञापन

पायरिया हटाने के लिए घर पर ही दंत मंजन बनाया जा सकता है. इस दंत मंजन को बनाने के लिए 100 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम सेंधा नमक, 100 ग्राम फिटकरी की भस्म, 100 ग्राम नीम के सूखे पत्ते, 400 ग्राम बबूल की छाल, 20 ग्राम लौंग और 100 ग्राम त्रिफला मिलाकर मिश्रण तैयार करें. इस तैयार मंजन से दांतों को साफ करें. पायरिया कम होने लगेगा.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ