हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

झारखंड की महिलाएं क्यों नहीं बन पा रही मां, क्या 12 गांवों पर सच में रेडिएशन का असर?

झारखंड के जादूगोड़ा में यूरेनियम माइंस के पास रहने वाली महिलाओं में बढ़ता बांझपन चिंता का विषय बन गया है। विधायक का दावा है कि रेडिएशन इसका कारण है। जानिए पूरी बात और विशेषज्ञों की राय।

विज्ञापन
jharkhand news

झारखंड के सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। विधायक जयराम कुमार महतो ने हाल ही में विधानसभा में दावा किया कि जिले के आसपास के 12 गांवों की महिलाएं मां नहीं बन पा रही हैं। इन महिलाओं में बांझपन की समस्या बढ़ रही है और इसके पीछे का कारण यूरेनियम माइंस से निकलने वाला रेडिएशन बताया जा रहा है।

विधायक का बड़ा दावा

झारखंड के डुमरी जिले के विधायक जयराम कुमार महतो ने कुछ दिनों पहले ही विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था कि जादूगोड़ा की 47% महिलाएं मां बनने की क्रिया की इच्छा को ही जागृत नहीं कर पा रही हैं। यह एक संवेदनशील और चर्चा का मुद्दा है क्योंकि विधायक का यह दावा हेल्थ रिसर्च के हवाले से था। वे कहना चाह रहे हैं, इसके पीछे प्रमुख कारण जादूगोडा और आस-पास के 12 गांवों की महिलाओं का यूरेनियम की खदानों में काम करना है।

ये भी पढ़ें- IG आशीष बत्रा और DIG जया रॉय कौन? जो तहव्वुर राणा की लेंगे रिमांड

विज्ञापन

कहां की है ये कहानी?

ये गांव झारखंड के सिंहभूम जिले के अंतर्गत आते हैं, जहां कथित तौर पर रेडिएशन के कारण महिलाओं की प्रजनन क्षमता प्रभावित हो रही है। विधायक के अनुसार, गांव के आस-पास खनन क्षेत्र है, जहां लगातार मशीनों और आधुनिक उपकरणों का प्रयोग हो रहा है। उनका दावा है कि इन इलाकों में रेडिएशन का स्तर सामान्य से ज्यादा है।

यूरेनियम माइंस में काम कर रहीं महिलाएं

रिपोर्ट के मुताबिक, इन गांवों की कई महिलाएं यूरेनियम खनन क्षेत्रों में काम कर रही हैं या इन माइंस के करीब रहती हैं। विधायक का कहना है कि वहां का रेडिएशन इतना खतरनाक है कि महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर सीधा असर डाल रहा है। हालांकि, इस मुद्दे पर स्वास्थ्य विभाग और रेडिएशन विशेषज्ञों की ओर से विस्तृत जांच की आवश्यकता है।

विज्ञापन

क्या रेडिएशन सच में बांझपन की वजह बन सकता है?

इस मुद्दे पर बात करते हुए एशियन हॉस्पिटल के प्रसूती एवं स्त्री रोग एवं रोबोटिक सर्जरी की सीनियर कंसल्टेंट गायनिकोलॉजिस्ट डॉ. उषा प्रियंबदा कहती हैं कि अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय तक आयनाइज़िंग रेडिएशन के संपर्क में रहना पड़े, तो यह डीएनए को नुकसान पहुंचा सकता है। महिलाओं के रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स पर इसका असर हो सकता है, जिससे ओव्यूलेशन या फर्टिलिटी में गिरावट आ सकती है।

अब क्या होना चाहिए?

  • विशेषज्ञों का मानना है कि मेडिकल सर्वे और रेडिएशन जांच तत्काल हो।
  • प्रभावित महिलाओं को फ्री इनफर्टिलिटी टेस्टिंग और काउंसलिंग मिले।
  • खनन क्षेत्र में रेडिएशन की मात्रा की निगरानी के लिए सरकार सख्त कदम उठाए।
  • यह मामला सिर्फ एक मेडिकल इश्यू नहीं, बल्कि पर्यावरण, तकनीक और जन स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा सवाल है, इसके सरकार को भी काम करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें-करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को गोलियों से भूना, झारखंड के जमशेदपुर में हुई वारदात

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola