हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jemimah Rodrigues ने की मेंटल हेल्थ पर बात, टूर्नामेंट की शुरुआत में इस दिक्कत से हो रही थीं दोचार

Jemimah Rodrigues Mental Health: वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी जेमिमा रॉड्रिग्स की बल्लेबाजी ने दूसरी टीमों के छक्के छुड़ा दिए थे. लेकिन, मैदान के बाहर जेमिमा मेंटल हेल्थ प्रोब्लम्स से परेशान थीं. जेमिमा ने सभी को सलाह भी दी है कि किस तरह इन दिक्कतों से पार पाया जा सकता है.

विज्ञापन
जेमिमा रॉड्रिग्स ने बयां की मानसिक संघर्ष की कहानी. Image Credits - Instagram

Mental Health: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार रात इतिहास रच दिया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर विश्व विजेता होने का खिताब अपने नाम किया है. इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) की बल्लेबाजी ने सभी की नजरें अपनी तरफ खींची. सेमी फाइनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 127 रनों की पारी खेलकर जेमिमा ने भारत को जीत के और करीब किया था. लेकिन, बाहरी जीत के लिए अंदरूनी तकलीफों से लड़ना पड़ता है. जेमिमा रॉड्रिग्स ने अपने हालिया इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र किया है कि वे टूर्नामेंट की शुरुआत में एंजाइटी (Anxiety) से दोचार हो रही थीं. जेमिमा ने अपनी मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में बताया और सभी को सलाह भी दी है किस तरह इन दिक्कतों से लड़ा जा सकता है.

मैच से पहले हो रही थी एंजाइटी

जेमिमा ने बताया कि टूर्नामेंट की शुरुआत में उन्हें बहुत ज्यादा एंजाइटी महसूस हो रही थी. मैच से पहले भी वे अपनी मां को कॉल करती थीं और पूरा समय सिर्फ रोती थीं. जेमिमा ने बताया, “जब आप एंजाइटी से गुजर रहे होते हैं तो आप सुन्न महसूस करते हैं. आपको समझ नहीं आता कि क्या करें. आप चाहते हैं कि आप जो हैं किसी तरह वही रहें. उस समय मेरे मम्मी-पापा ने मेरा पूरा सपोर्ट किया.”

टीम ने किया सपोर्ट

विज्ञापन

एंजाइटी से जूझने के दौरान जेमिमा की टीम ने उनका पूरा सपोर्ट किया. जेमिमा ने बताया, “अरुंधति रेड्डी ने मुझे रोता हुआ देखा था. अगले दिन मैंने मजाक करते हुए कहा था कि मेरे सामने खड़े मत रहो मैं फिर रोने लगूंगी. फिर, समृति ने भी मेरी मदद की. वह जानती थी कि मैं किस चीज से गुजर रही थीं. कुछ नेट सेशंस में वह पास ही चुपचाप खड़ी रहती थीं क्योंकि वह जानती थीं कि उनका वहां होना मेरे लिए क्या मायने रखता है. राधा भी वहीं थी, मेरा ख्याल रख रही थीं.”

एंजाइटी से जूझ रहे लोगों को दी सलाह

विज्ञापन

जेमिमा ने एंजाइटी से जूझ रहे सभी लोगों को सलाह दी कि मदद मांगने में बुराई नहीं है. जेमिमा के दोस्त और परिवार ने उन्हें मदद की, उनके साथ रहे, इमोशनल सपोर्ट दिया. इसी तरह एंजाइटी के बारे में बात करके इससे निपटने की कोशिश की जा सकती है. जेमिमा ने वर्ल्ड कप के दौरान अपनी एंजाइटी का जिक्र किया जिसपर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने उनकी सराहना की है. दीपिका खुद भी एंजाइटी से गुजर चुकी हैं और लोगों को इससे निकलने में मदद के लिए फाउंडेशन चला रही हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola