---विज्ञापन---

हेल्थ

घरेलू तरीके से ऐसे ठीक करें पीलिया! आचार्य बालकृष्ण ने बताया जबरदस्त उपाय

Acharya Balkrishna Health Tips: पीलिया या जॉन्डिस की बीमारी शरीर में खून की मात्रा घटने और लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होने से होती है। इसमें आंखों का पीला होना और स्किन का पीला होना जैसे संकेत शामिल हैं। आचार्य बालकृष्ण का यह घरेलू नुस्खा आपको जरूर फॉलो करना चाहिए।

Acharya Balkrishna Health Tips: पीलिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें मरीज की स्किन, आंखों का सफेद भाग और कभी-कभी पेशाब का रंग पीला हो दिखाई देता है। यह समस्या खून में बिलीरुबिन नामक पिगमेंट के बढ़ने से होती है। बिलीरुबिन एक पीला पदार्थ है जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी को बढ़ाता है। पीलिया होने पर मरीज के लिवर पर भी प्रभाव पड़ता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता पर भी असर पड़ता है। इस बीमारी के लिए कई प्रकार के घरेलू उपचारों को अपनाया जाता है। साथ ही, दवाओं की मदद से भी पीलिया का इलाज हो सकता है। अगर आप कोई असरदार और सरल आयुर्वेदिक उपचार ढूंढ रहे हैं, तो आचार्य बालकृष्ण का यह नुस्खा अपना सकते हैं।

आचार्य बालकृष्ण अपने यूट्यूब पेज पर अक्सर सेहत से जुड़े वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में पीलिया का घरेलू नुस्खा साझा किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

क्या है यह नुस्खा?

पीलिया का इलाज करने के लिए आप आचार्य जी का यह नुस्खा ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए आपको बाजार से सिर्फ मूली खरीदनी है। आपको रोजाना 1 गिलास खाली पेट मूली का रस निकालकर पीना होगा। मूली का जूस पीने से पीलिया ठीक किया जा सकता है। सर्दियों का सीजन है, अगर किसी को इस मौसम में पीलिया हुआ है, तो ताजा मूली लें और उसका जूस निकालें और पिएं। मूली का जूस पीने से और भी कई फायदे हो सकते हैं। आचार्य जी बताते हैं कि मूली का जूस पीने से मल त्याग करने में भी मदद मिलती है। मूली का रस हाइड्रेशन में मदद करता है।

---विज्ञापन---

मूली का जूस पीने के फायदे

  • मूली का जूस पीने से पेट की समस्याएं दूर होती हैं।
  • मूली का जूस विटामिन-सी से भरपूर होता है, जिससे इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है।
  • मूली का रस रोजाना पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
  • मूली का जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन शक्ति बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 10, 2024 03:05 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola