Jaundice Home Remedies: पीलिया एक ऐसी बीमारी है जो ज्यादातर गर्मियों में परेशान करती है। असल में सारा खेल खाने और पीने का होता है, क्योंकि दूषित चीजें खाने से पीलिया की बीमारी होती है। इसमें शरीर में बिलीरुबिन का लेवल बढ़ता है, जिसकी वजह से नाखून, स्किन और आंखों में पीलापन दिखता है। पीलिया में लिवर बहुत कमजोर हो जाता है और आपको भूख कम लगती है।
अगर इसके लक्षणों की बात करें तो चेहरे से लेकर हाथ और पैरों पर भी पीलापन दिखने लगता है। इसके होने पर वजन कम हो ना लगता है, डार्क यूरिन, बिना काम करे ही लगातार थकान होना, भूख न लगना, बुखार के साथ-साथ हाथों में खुजली की समस्या होती है।
ऐसे में बॉडी की वीकनेस को दूर करने के साथ ही पीलिया को कंट्रोल करने के लिए कुछ घरेलू उपचार हैं, जिन्हें आजमाकर काफी हद तक आराम पा सकते हैं, लेकिन एक बार नुस्खों को यूज करने से पहले डॉक्टर से सलाह करें..
पपीता
पपीता में विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को इस बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं।
नींबू पानी
नींबू पानी भी पीलिया के इलाज में फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है, जो लिवर को मजबूत बनाने में मदद करता है।
अदरक
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने में हेल्प करते हैं। अदरक का रस या चाय पीलिया के उपचार के लिए लिया जा सकता है।
भुना चना
भुना चना भी पीलिया के इलाज में मददगार हो सकता है। इसमें प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर की सेहत को ठीक रखता है।
गन्ने का रस
गन्ने के रस में अलग-अलग एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो लिवर को इंफेक्टेड होने से बचाव करते हैं। यह बिलीरुबिन के लेवल को कंट्रोल करने में बनाए रखने में मदद करते हैं।
धनिया
धनिया के पत्ते पीलिया के इलाज में भी यूजफूल हो सकते हैं। इसके पत्तों को पीसकर पानी के साथ पीने से लाभ हो सकता है।
भरपूर पानी पीना
पीलिया की बीमारी में रेगुलर पानी पीना भी बहुत जरूरी है। ज्यादा मात्रा में पानी पीने से शरीर में बचा हुआ वेस्ट निकल जाता है, जिससे शरीर साफ होता है और पीलिया की बीमारी में आराम मिलता है।
संबंधित खबरें
डायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
19 mins agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
19 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
22 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
22 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines