Health Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें जामुन (Black Plum) खाना बेहद पसंद होता है. लोग गर्मियों (Summer) का इंतजार सिर्फ जामुन की वजह से करते हैं. इसके साथ ही कुछ ऐसे लोग हैं जो इसे खाना ही पसंद नहीं करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जामुन सेहत के लिए फायदेमंद (Benefit) होता ही है, लेकिन इसके बीज भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं. अगर आप भी इसके बीजों को फेंकने की गलती करते हैं तो आज से ही बंद कर दें. जामुन के बीज डायबिटीज (Diabetes) वाले लोगों के लिए बहुत लाभदायक माने जाते हैं. अगर आप भी शुगर के मरीज हैं तो आइए जानते हैं आपकी सेहत के लिए कैसे वरदान हैं ये जामुन के बीज.
शुगर के लिए है रामबाण
जामुन का बीज शुगर को कंट्रोल (Control Diabetes) करने में काफी फायदेमंद होता है. इसके साथ ही यह शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम (Immune System) को भी मजबूत बनाने में काफी मदद करता है. जामुन के बीज में मौजूद जैम्बोलीन (jamboline) और जैम्बोसिन (jambosine) नामक तत्व शरीर में ग्लूकोज़ को धीमा करते हैं. यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ने से रोकते हैं, जिससे डायबिटीज मरीजों को राहत मिलती है. साथ ही ये बीज शुगर की दवाइयों से भी कई गुना बेहतर हो सकते हैं.
कैसे करें जामुन के बीजों का इस्तेमाल?
जामुन के बीज को इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले जामुन के बीज लें. इसके बाद बीज को अच्छी तरह सुखा लें. फिर इसका पाउडर (Powder) बना लें. आप चाहे तो इसे रोजाना हल्के गुनगुने पानी में डालकर सेवन कर सकते हैं. आप इसे हफ्ते में एक बार बनाकर एक एयर‑टाइट कंटेनर में रख सकते हैं और रोजाना खा सकते हैं.
स्वास्थ्य के लिए भी है फायदेमंद
जामुन के बीज न सिर्फ शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, बल्कि ये कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं. इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स (Toxins) को बाहर निकालने में सहायक होते हैं. ये बीज लीवर को डिटॉक्स करने, पाचन शक्ति को सुधारने और दिल की सेहत बनाए रखने में भी मददगार माने जाते हैं. इसके साथ ही बदलते मौसम जैसे वायरल कि दिक्कतों से छुटकारा दिलाते हैं.
ये भी पढ़ें- बासी रोटी खाने पर इस बीमारी से मिल सकता है छुटकारा, आप भी जान लीजिए तुरंत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
5 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
6 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
9 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
10 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
11 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
15 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines