Jaggery Benefits: गुड़ का सेवन सर्दियों में ज्यादा किया जाता है, इसके अलावा गुड़ से बनी कई चीजें इस मौसम में लोगों की पसंदीदा होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में शक्कर से ज्यादा गुड़ का इस्तेमाल क्यों किया जाता है, तो इसके पीछे की जानकारी हम आपको बताते हैं क्योंकि गुड़ से शरीर के कई कमाल के फायदे मिलते हैं।
पोषक तत्वों से भरा होता गुड़
गुड़ कई पोषक तत्वों से भरा होता है, गुड़ में फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, इसके अलावा गुड़ में विटामिन ए और विटामिन बी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, यही वजह है कि गुड़ का सेवन करने से कई समस्याएं दूर होती हैं।
और पढ़िए – इस वक्त खाना चाहिए किशमिश और शहद, मिलेंगे ये चार जबरदस्त रामबाण फायदे
सर्दी-जुखाम की समस्या नहीं होती
अगर आप हर दिन सर्दियों में अदरक के साथ गुड़ की चाय का सेवन करते हैं तो इससे आपको सर्दी जुखाम की समस्या नहीं होगी, क्योंकि सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा सर्दी-जुखाम होता है, लेकिन गुड़ की चाय आपकी तासीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है, यही वजह है कि सर्दियों में शक्कर की जगह लोग गुड़ का अधिक उपयोग करते है, क्योंकि गुड़ अधिक फायदेमंद होता है।
खून की कमी नहीं होती
सर्दियों में अक्सर आयरन की कमी होती है, जिससे कई बार लोगों के शरीर में खून की कमी भी महसूस होने लगती है, लेकिन अगर आप गुड़ का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में खून की कमी नहीं होगी, क्योंकि गुड़ शरीर में आयरन को बढ़ाने का काम करता है, जबकि यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
पाचन क्रिया ठीक रहती है
इसके अलावा गुड़ का सेवन करने से पेट भी साफ रहता है, जिससे शरीर में बीमारियों का खतरा नहीं होता है, पेट के साफ रहने से एसिडिटी भी नहीं होती और पाचन भी ठीक होता है, इसलिए गुड़ खाने की सलाह दी जाती है, खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाना जरूरी बताया जाता है।
और पढ़िए – कहीं अच्छी सेहत के चक्कर में बिगड़ ना जाए हालत, जरूरत से ज्यादा पालक खाने पर होते हैं ये नुकसान!
दूध में मिलाकर पीना चाहिए गुड़
वहीं सर्दी के मौसम में दूध में गुड़ मिलाकर पीना भी बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि गुड़ में कई पोषक तत्व होते हैं, जबकि दूध तो गुणों का भंडार होता है, ऐसे में अगर आप गुनगुने दूध में गुड़ मिलाकर सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर ताकतवर बनता है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
5 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
8 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
13 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines