Khoon Ki Kami: अक्सर लोगों को मालूम नहीं चलता है कि उनके शरीर में खून की कमी हो रही है और वह सामान्य दिनों की तरह जिंदगी बिताते रहते हैं. ऐसा नहीं है कि शरीर में खून की कमी के कारण लक्षण नहीं दिखाई देते हैं, लक्षण तो दिखाई देते हैं, लेकिन लोग उसे अन्य समस्याओं, जैसे गर्मी, काम करने के कारण, मोबाइल का असर समझकर नजरअंदाज करते रहते हैं और उम्मीद लगाते हैं थोड़ी देर बात स्थिति ठीक हो जाएगी. हालांकि, लंबे समय तक शरीर में खून की कमी होना सही नहीं है, क्योंकि इसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं. शायद आपको मालूम न हो, लेकिन इस समस्या को मेडिकल भाषा में ‘एनीमिया’ कहते हैं. आइए इस स्टोरी में समझते हैं इस स्थिति के बारे में और इसके लक्षणों के बारे में.
यह भी पढ़ें: किडनी पर पानी की छोटी थैलियां जमना भी है बीमारी, जानिए क्या है इस Kidney Cyst के लक्षण
क्या है एनीमिया की बीमारी?
एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में लाल खून कोशिकाओं (Red Blood Cells) की संख्या या उनमें मौजूद हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर सामान्य से कम हो जाता है. हीमोग्लोबिन शरीर के टिशू तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए जरूरी होता है. इसकी कमी होने पर खून की ऑक्सीजन पहुंचाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है, जिसका असर सीधा सेहत पर पड़ता है. लंबे समय तक शरीर में इस समस्या की स्थिति बनी रहे, तो हालात गंभीर रूप भी ले सकते हैं, इसलिए वक्त रहते इलाज जरूरी है, ताकि सेहत बनी रहे.
एनीमिया होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं?
एनीमिया की स्थित अचानक नहीं बनती है, बल्कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है. WHO की रिपोर्ट के अनुसार, खराब या असंतुलित आहार के कारण शरीर को जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में न मिलने या उनका सही तरीके से अवशोषण न होने पर खून की कमी हो सकती है. इसके अलावा मलेरिया, कोई संक्रमण, टीबी और एचआईवी आदि कारण भी एनीमिया का कारण बन सकते हैं. पोषण से जुड़ी वजहों में आयरन की कमी सबसे आम है, जबकि फोलेट, विटामिन B12 और विटामिन A की कमी भी महत्वपूर्ण कारण मानी जाती है. जिन लोगों के शरीर में ये पोषण कम होते हैं, उन्हें अक्सर खून की कमी की समस्या रहता है.
कैसे दिखाई देते हैं एनीमिया के लक्षण?
आमतौर पर एनीमिया के लक्षणों में हम कमजोरी और सांस फूलना ही मानते हैं, लेकिन इसके अलावा भी कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. शरीर में खून या हीमोग्लोबिन की कमी होने पर हर व्यक्ति में लक्षण एक जैसे नहीं दिखते, लेकिन अक्सर लगातार थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सिर हल्का महसूस होना और जरूरत से ज्यादा नींद आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए बार-बार होने वाली थकान, कमजोरी या सांस फूलने को सामान्य मानकर नजरअंदाज करने के बजाय इसके कारण की जांच कराना जरूरी है और बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा को न लें.
यह भी पढ़ें: फिट और हेल्दी रहने के लिए कितनी जरूरी हैं हरी सब्जियां? NIN की रिपोर्ट से जानें डाइट में शामिल
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
4 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
8 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
8 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
10 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
11 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: WHO
First published on:
Know More: Editorial Guidelines