मोटापा एक गंभीर समस्या है, जिससे देश व दुनिया में आज बड़ी संख्या में लोग परेशान है. मोटापा के कारण इंसानी शरीर कई गंभीर बीमारियों का घर बन जाता है, जो लंबी उम्र को भी प्रभावित करता है और व्यक्ति को जिंदगीभर दवाओं पर निर्भर रहने पर मजबूर कर देता है. लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत तब पैदा होती है, जब आप हेल्दी डाइट ले रहे हो और फिर भी पेट की चर्बी कम न हो रही हो. ऐसी स्थिति में न सिर्फ दिल घबराता है, बल्कि तनाव की स्थिति भी पैदा हो जाती है. हम आपको इस स्टोरी में ‘कोर्टिसोल बेली’ के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है. इतना जान लीजिए कि अगर हेल्दी डाइट के बाद भी पेट पर चर्बी बन रही है, तो इसके पीछे ‘कोर्टिसोल’ भी कारण हो सकता है.
यह भी पढ़ें: कम उम्र में फैटी लिवर? बिना शराब पिए भी लिवर क्यों हो रहा है डैमेज, जानिए शुरुआती संकेत
क्या है ‘कोर्टिसोल’?
अपोलो 24/7 की वेबसाइट पर दर्ज जानकारी के अनुसार, अच्छी डाइट और फिजिकल एक्टिविटी के कारण भी बढ़ रहे मोटापे के पीछे तनाव भी एक बड़ा कारण हो सकता है. दरअसल, कॉर्टिसोल, जिसे आम तौर पर ‘स्ट्रेस हार्मोन’ कहा जाता है, वजन बढ़ने, खासकर पेट के आसपास चर्बी जमा होने में अहम भूमिका निभाता है. अच्छी बात यह है कि तनाव को मैनेज करके और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके कॉर्टिसोल के लेवल को असरदार ढंग से कम कर सकते हैं, नतीजतन पेट की चर्बी भी कम की जा सकती है.
कोर्टिसोल का क्या है पेट की चर्बी से कनेक्शन?
अपोलो 24/7 के अनुसार, कोर्टिसोल एक तरह का हार्मोन है, जो तनाव के कारण एड्रिनल ग्रंथियों द्वारा बनने लगता है. अपोलो के मुताबिक, कई मामलों में ये आपके शरीर को शॉर्ट-टर्म चुनौतियों (जैसे खतरे से भागना) से निपटने में मदद कर सकता है, लेकिन लंबे समय तक चलने वाला स्ट्रेस कोर्टिसोल लेवल को बढ़े रहने से कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. इनमें;
- पेट पर चर्बी का बढ़ना
- बाहर का अनहेल्दी खाने की क्रेविंग
- लंबे समय तक तनाव रहने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है और वजन कम करना मुश्किल हो सकता है.
- इतना ही नहीं, इस स्थिति को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसके कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बना रहता है और साथ ही, शुगर की समस्या आदि कई गंभीर बीमारियां आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं.
कैसे दिखते हैं लक्षण और राहत पाने के उपाय?
- कोर्टिसोल के लेवल बढ़े होने पर कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, इसमें;
- डाइट और एक्सरसाइज के बावजूद पेट की चर्बी कम न होना
- पूरी रात सोने के बाद भी थकान महसूस होना
- सोने में या नींद बनाए रखने में परेशानी
- अक्सर सिरदर्द या मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होना
- मूड बदलना, एंग्जायटी या चिड़चिड़ापन
- भूख बढ़ना, खासकर मीठा और कार्ब्स खाने की इच्छा होना आदि इसके लक्षणों में शामिल है.
- कोर्टिसोल को कम करने के लिए आप कुछ आसान टिप्स को अपना सकते हैं, जिसमें;
- तनाव को कम करना
- अच्छी नींद लेना
- कोर्टिसोल लेवल को बनाएं रखने वाली डाइट
- डॉक्टर से सलाह, जांच और उनके अनुसार दवाओं का सेवन.
यह भी पढ़ें: टमाटर खाने से किडनी में पथरी होती है? डॉक्टर ने बताया किन चीजों से हो सकता है खतरा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
12 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
14 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
16 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
17 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
20 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
22 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
1 day agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: APOLLO 24/7
First published on:
Know More: Editorial Guidelines