Kidney Stones Reasons: टमाटर भारतीय खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला इंग्रीडिएंट है. इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है और सलाद से लेकर सब्जी, दाल और चटनी में स्वाद के लिए डाला जाता है. इसलिए कुछ लोग इसकी प्यूरी बनाकर स्टोर करके रख लेते हैं, लेकिन कुछ लोग खाने से परहेज करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उनका मानना है कि टमाटर खाने से पथरी की शिकायत हो सकती है. अगर जरूरत से ज्यादा कच्चा खाएंगे तो परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए किडनी में पथरी की समस्या से जूझ रहे कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या टमाटर खाने से पथरी का खतरा बढ़ सकता है? अक्सर टमाटर को ऑक्सलेट से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन हर इंसान को टमाटर छोड़ने की जरूरत नहीं होती. इसको लेकर किम्स किम्स हॉस्पिटल के डॉक्टर विश्वास एम आर क्या कहते हैं और टमाटर खाने से किडनी स्टोन बनने पर असर पड़ता है या नहीं, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या HIV के मरीज को देखकर पता लगाया जा सकता है कि उसे एचआईवी है? AIIMS के डॉक्टर ने दिया जवाब
क्या टमाटर खाने से किडनी में पथरी होती है?
ऐसा साफ तौर पर कहना जरूरी नहीं है. टमाटर को किडनी स्टोन होने का असल कारण मानना सही नहीं है. किडनी स्टोन कई कारणों से बन सकते हैं और उनके प्रकार भी अलग-अलग होता है. हालांकि, कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन सबसे आम प्रकार के किडनी स्टोन हैं. ऐसे मामलों में डॉक्टर जरूरत के हिसाब से डाइट में ऑक्सलेट की मात्रा, नमक, कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्वों पर ध्यान देने की सलाह दे सकते हैं.
किन चीजों से बढ़ सकता है पथरी का खतरा?
शरीर में पानी की कमी होना- किडनी स्टोन से बचने के लिए पानी पीना सबसे जरूरी टिप्स में से एक है. पानी कम पीने से पेशाब ज्यादा गाढ़ा हो सकता है और उसमें मौजूद कुछ मिनरल्स आपस में मिलकर क्रिस्टल बना सकते हैं.
ज्यादा नमक खाना- खाने में बहुत ज्यादा नमक लेने से पेशाब में कैल्शियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे कुछ लोगों में कैल्शियम वाले किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए आप चिप्स, पैकेज्ड फूड, इंस्टेंट नूडल्स, प्रोसेस्ड मीट और ज्यादा नमक वाले सॉस को खाना नुकसानदायक हो सकता है.
बहुत ज्यादा ऑक्सालेट वाली चीजें- अगर किसी व्यक्ति को कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन की समस्या है तो डॉक्टर या डाइटिशियन कुछ ज्यादा ऑक्सलेट वाली चीजों से दूरी बना लें. आप पालक, चुकंदर, रूबर्ब, कुछ नट्स और चॉकलेट जैसी चीजों से परहेज करें.
क्या पथरी होने पर टमाटर पूरी तरह बंद कर दें?
अगर आपको किडनी स्टोन है तो अपनी मर्जी से टमाटर या किसी दूसरी सब्जी को पूरी तरह डाइट से हटाने के बजाय डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लें. किडनी स्टोन की डाइट इस बात पर डिपेंड करती है कि स्टोन किस प्रकार का है और आपके यूरिन या ब्लड टेस्ट में क्या सामने आया है.
इसे भी पढ़ें- सेहत का मतलब सिर्फ अच्छा खाना नहीं, AIIMS के डॉक्टर ने बताए हेल्दी रहने के जरूरी तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
13 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
15 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
18 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- KIMS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines