हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या रात में काम करने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? NCBI ने बताया शरीर में होने वाले बदलाव

Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं को होने वाली आम बीमारी है, जिसके लक्षणों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए आप हेल्दी रूटीन को अपनाएं और शरीर में होने वाले इन बदलावों की पहचान वक्त पर करें. 

विज्ञापन
रात की शिफ्ट कितनी बार की जाती है, कितने सालों तक की जाती है और उससे शरीर पर कितना इफेक्ट पड़ता है. Image Credit- AI

आजकल बहुत सारी महिलाएं रात में काम करना पसंद करती हैं या मजबूरी में करना पड़ता है. ऐसा इसलिए क्योंकि आईटी कंपनियों, कॉल सेंटर, अस्पतालों, फैक्ट्रियों और कई जगहों पर नाइट शिफ्ट अब आम हो गई है, लेकिन क्या रात में लंबे समय तक काम करना महिलाओं की सेहत पर गंभीर असर डाल सकता है? क्या इससे ब्रेस्ट कैंसर यानी स्तन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है? नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के NCBI प्रकाशित नेशनल टॉक्सिकोलॉजी प्रोग्राम (NTP) की अप्रैल 2021 की रिपोर्ट में इस सवाल पर बात की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार और लंबे समय तक रात की शिफ्ट में काम करने से शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं. इस तरह की गड़बड़ी ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि रात में काम करने वाली हर महिला को कैंसर होगा. 

इसे भी पढ़ें- किडनी फेल होने लगती है तो शरीर देने लगता है संकेत, जानिए कैसे पहचानें Kidney नहीं कर पा रही ठीक तरह से काम

ब्रेस्ट कैंसर क्या होता है? 

एक ऐसी बीमारी है जिसमें स्तन के सेल्स में बदलाव होता है और ब्रेस्ट में गांठ बनना शुरू हो जाती है. इसकी 5 स्टेज होती हैं और आखिरी स्टेज में कैंसर का स्तर काफी फैल जाता है. इस दौरान मरीज की जान बचाना बहुत मुश्किल हो जाता है. लास्ट स्टेज में कैंसर के जोखिम को रोका नहीं जा सकता. 

विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण 

  • स्तन या बगल में गांठ
  • स्किन में बदलाव होना
  • स्किन का लाल होना  
  • चकत्ते होना
  • ब्रेस्ट का शेप बदलना
  • निप्पल में बदलाव होना
  • लगातार पेट फूलना
  • ब्रेस्ट में लगातार दर्द रहना

NCBI की रिपोर्ट में क्या कहा गया है?

नेशनल टॉक्सिकोलॉजी प्रोग्राम की रिपोर्ट में रात की शिफ्ट में काम करने और रात में रोशनी में रहने के बीच रिलेशन को बताया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि बार-बार और लंबे समय तक रात में काम करना, खासकर जब इससे शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं. लाइफस्टाइल चेंज होती है, जिससे महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है. 

आखिर शरीर की सर्कैडियन वॉच क्या होती है?

हमारे शरीर एक प्रोसेस के मुताबिक चलता है, जिसे सर्कैडियन वॉच के नाम से जाना जाता है. यह लगभग 24 घंटे में होने वाली हर एक्टिविटी को कंट्रोल करता है. इस प्रोसेस के मुताबिक, शरीर रात में सोने की इच्छा जाहिर करता है. यह सिर्फ नींद तक नहीं है, बल्कि शरीर के टेंपरेचर, हार्मोन में बदलाव, पाचन और बाकी चीजों में बदलाव होता है. ऐसे में जब कोई इंसान जागता है तो इसमें कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं.  

विज्ञापन

रात में काम करने से शरीर में कौन-कौन से बदलाव हो सकते हैं?

मेलाटोनिन हार्मोन में बदलाव होना 

मेलाटोनिन एक हार्मोन है, जो दिमाग की पीनियल ग्रंथि से बनता है और शरीर को रात के समय के बारे में संकेत देने में मदद करता है. अंधेरा होने पर इसका स्तर बढ़ता है, जबकि रोशनी इसके असर को कम कर सकती है. वैज्ञानिकों ने मेलाटोनिन और कैंसर के बीच गहरा संबंध भी बताया है. इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि रात में रोशनी में काम करने से सीधे कैंसर हो जाता है. 

हार्मोन में गड़बड़ी होना 

शरीर में कई हार्मोन दिन और रात के अनुसार अलग-अलग समय पर सक्रिय होते हैं. नींद-जागने के चक्र में गड़बड़ी इन हार्मोन को इफेक्ट करती है. इसलिए कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

DNA पर असर पड़ना 

हमारे शरीर के सेल्स में लगातार बदलाव होने की वजह से DNA में भी बदलाव हो जाता है. रात की शिफ्ट करने वाले लोगों को अक्सर दिन में नींद लेने में परेशानी हो सकती है. दिन के समय रोशनी, शोर और बदलती चीजें नींद को इफेक्ट करती हैं. 

क्या लंबे समय तक नाइट शिफ्ट करने वाली महिलाओं को ज्यादा खतरा होता है?

इस सवाल का जवाब समझने के लिए यह देखना जरूरी है कि रात की शिफ्ट कितनी बार की जाती है, कितने सालों तक की जाती है और उससे शरीर पर कितना इफेक्ट पड़ता है.  NTP की रिपोर्ट के अनुसार, लगातार, बार-बार और लंबे समय तक नाइट शिफ्ट करने से ब्रेस्ट कैंसर के बढ़े हुए खतरे को देखा गया है. 

विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर के दूसरे कारण 

ब्रेस्ट कैंसर का खतरा सिर्फ काम के समय या नींद पर निर्भर नहीं करता. बल्कि इसमें उम्र, मेडिकल हिस्ट्री,  लाइफस्टाइल, हार्मोन संबंधी चीजें, मासिक धर्म जल्दी शुरू होना, मेनोपॉज देर से होना और वजन बढ़ना हो सकता है.  

नाइट शिफ्ट करने वाली महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान कैसे रखें?

अगर नौकरी की वजह से रात में काम करना जरूरी है तो कुछ आदतें नींद और हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप पूरी नींद लेने की कोशिश करें. काम के दौरान ज्यादा रोशनी का इस्तेमाल न करें और सोने के कमरे में पर्दों का इस्तेमाल करें, ताकि बाहर का शोर अंदर न आ पाए.  

विज्ञापन

अपनी उम्र और मेडिकल हिस्ट्री को लेकर डॉक्टर से बात करें और ब्रेस्ट कैंसर का टेस्ट कराते रहें. स्तन में नई गांठ, निप्पल का अंदर की ओर खिंचना, गड्ढे या बदलाव नजर आना या निप्पल से बिना किसी कारण के खून आने पर डॉक्टर से बात करें.

इसे भी पढ़ें- क्या टीबी ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है? AIIMS के प्रोफेसर ने बताए टीबी से जुड़े मिथक और उनका सच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- NCBI 

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola