Diabetes Diet: डायबिटीज एक ऐसी कंडीशन है जिसे पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है और जिसे मैनेज करने के लिए खानपान और लाइफस्टाइल का खासतौर से ध्यान रखने की जरूरत होती है. अब डायबिटीज के मरीजों (Diabetic) का एक आम सवाल यह रहता है कि डायबिटीज में दूध पी सकते हैं या नहीं. कैल्शियम से भरपूर दूध में फैट और कार्ब्स भी होते हैं. आम लोगों को तो दूध पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए दूध (Milk For Diabetes Patients) अच्छा है या नहीं यह बता रहे हैं जनरल फिजीशियन डॉ. चैतन्य चल्ला. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके बताया है कि डायबिटीज के मरीजों का खानपान कैसा होना चाहिए.
क्या डायबिटीज के मरीज दूध पी सकते हैं | Can Diabetes Patients Drink Milk
डॉ. चैतन्य चल्ला का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को दूध का सेवन कम करना चाहिए. डायबिटीज में दूध पिया जा सकता है लेकिन दूध कम पीना चाहिए. यह एसिडिक होता है.
यह भी पढ़ें – किस बीमारी से पेशाब में बदबू बढ़ जाती है? जानें यूरिन देखकर कैसे पता करें सेहत का हाल
डायबिटीज में क्या खाएं और क्या नहीं?
- डायबिटीज के मरीजों के लिए शुगर (Sugar) जहर से कम नहीं है और उन्हें शुगर नहीं देनी चाहिए. डॉक्टर की सलाह है कि डायबिटीज में अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फाइबर शामिल करने की जरूरत होती है. अपनी थाली में सब्जियां डालें और मीट की मात्रा कम करें.
- मीठी चीजों का सेवन कम करने की कोशिश करनी चाहिए. आम और तरबूज जैसे फल कम खाएं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है.
- डॉक्टर का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को पैकेट में आने वाले फलों के जूस पीने से परहेज करना चाहिए. इनमें सिर्फ शुगर और पानी होता है.
- जरूरत से ज्यादा प्रोसेस्ड और रिफाइंड फूड्स का सेवन करने से भी परहेज करना चाहिए. वहीं, सिर्फ रिफाइंड फूड्स ही नहीं बल्कि आपको उन चीजों को खाने से भी परहेज करना है जो प्लास्टिक के कवर्स में आती हैं.
डायबिटीज में कौन से अनाज खाने चाहिए?
डॉ. चैतन्य चल्ला का कहना है कि डायबिटीज में कौन से अनाज खाए जा रहे हैं इसका खास ध्यान रखने की जरूरत होती है. खासतौर से रागी को डायबिटीज में नहीं खाना चाहिए. डायबिटीज के मरीजों के लिए मिलेट्स अच्छे हैं. आप किनोआ खा सकते हैं क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल्स (Blood Sugar Levels) को कम करता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ व्रत के बाद क्या खाना चाहिए? इन लाइट फूड्स से तोड़ेंगी फास्ट तो पेट नहीं होगा खराब
संबंधित खबरें
धन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
25 mins agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
22 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
23 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines