Is Milk Good For Diabetes Patients: “डायबिटीज” जिसे मधुमेह या शुगर के नाम से भी जाना जाता है। आजकल जिस तरह से लोगों की लाइफस्टाइल बदल चुकी है, उसी तरह से इस बीमारी के रोगियों की संख्या भी बढ़ चुकी है। युवाओं में भी शुगर के मरीज देखने को मिल रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एक गलत लाइफस्टाइल से कई बीमारियां हमें अपना शिकार बना सकती हैं, जिनमें से एक डायबिटीज भी है। आमतौर पर इस बीमारी से पीड़ित मरीज को ये तो जानकारी है कि अधिक मीठे का सेवन करना उनके लिए हानिकारक है लेकिन दूध पीना सही है या नहीं? इस बारे में हर कोई नहीं जानता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए सही डाइट लेना जरूरी
डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट (Diabetes Diet) का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए। आप क्या खाते हैं क्या नहीं, इसका असर आपकी सेहत पर साफ नजर आ सकता है। एक अच्छी डाइट के साथ आपके लिए एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की ओर से दूध का सही सेवन करने का समय और किस तरह के दूध (Diabetes and Milk) को पीना चाहिए? ऐसी तमाम जानकारी के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए दूध पीने सही है या फिर? अगर हां, तो किस तरह का दूध पीना चाहिए और इसके लिए कौन सा समय सही है?
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या दूध पीना सही?
अगर आपका भी ये ही सवाल है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए दूध पीना सही है या फिर नहीं, तो आपको बता दें कि दूध में प्रटीन की मात्रा अधिक होती है। इसलिए डॉक्टर्स भी दूध पीने की राय सभी मधुमेह मरीज को नहीं देते हैं। अधिक दूध का सेवन करने पर ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों बढ़ती है सोरायसिस की समस्या? जानिए लक्षण, प्रकार और इलाज
डायबिटीज के मरीजों के लिए किस तरह दूध पीना सही?
डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा फैटी दूध पीना सही नहीं होता है। अगर आप एक शुगर के मरीज हैं तो लो फैट दूध का ही सेवन करें। आप कम फैट वाला दूध पी सकते हैं। इसे गुनगुना करके सेवन करना सही रहेगा। इसके अलावा कोशिश करें कि दूध में हल्दी मिलाकर पीएं जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
किस समय और कितना दूध पीना सही?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार डायबिटीज के मरीजों को रात के समय गुनगुना दूध पीना चाहिए। हालांकि, जिनका ब्लड शुगर बढ़ा रहता है उन्हें भूलकर भी एक गिलास से ज्यादा दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। आप 190 ML दूध एक दिन में पी सकते हैं।
बरतें ये सावधानियां
- अधिक फैट वाला दूध का सेवन न करें।
- दूध में चीनी मिलाकर सेवन न करें।
- अधिक फैट वाले दूध से बनी चीजें न खाएं।
- गाय का दूध पीना सही है, लेकिन भैंस का दूध न पीएं।
- ठंडा दूध का सेवन न करें।
- सुबह या शाम को दूध का सेवन न करें।
- दूध की मलाई का सेवन न करें।
ये भी पढ़ें- Cardiac Arrest के लक्षण पुरुषों और महिलाओं में हैं अलग! जानिए अंतर से लेकर बचाव के तरीके
वीडियो में जानिए मधुमेह में दूध पीना चाहिए या नहीं?
Disclaimer: हमारी ओर से इस खबर को सिर्फ जागरूक करने के लिए लिखा गया है। News24 इसे लेकर कोई दावा नहीं करता है। सेहत से संबंधित पढ़ने के बाद और उसे अपनाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
13 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
16 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
18 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
18 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
20 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
21 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines