Urinating At Midnight Causes: कभी-कभार ऐसा हो जाता है कि व्यक्ति को रात में उठकर पेशाब आने के लिए उठना पड़ता है. लेकिन, अगर रोजाना ही आपको देररात 3 बजे पेशाब करने के लिए उठना पड़ रहा है तो यह किसी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत का लक्षण हो सकता है. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि रात में 3 बजे किन कारणों से रोजाना पेशाब (Pee at 3 am) आता है और इस दिक्कत से किस तरह छुटकारा मिल सकता है.
रात 3 बजे पेशाब आने की दिक्कत
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह बताती हैं कि अगर रोज रात को 3 बजे उठकर बाथरूम जाते हैं तो यह सिर्फ एक आदत नहीं है. यह वह समय है जब लिवर डिटॉक्स होता है और शरीर खुद को रिपेयर करता है. हो सकता है कि रात को 3 बजे पेशाब आने का मतलब लिवर ओवरलोड हो जाना है या फिर यह हार्मोनल शिफ्ट का लक्षण है. इसके अलावा एक्सेस चाय, कॉफी या कैफीन के ज्यादा सेवन से और हाई सॉल्ट इंटेक से वात एग्रिवेट हो जाता है. ऐसे में 3 बातों का ख्याल रखकर देररात उठकर पेशाब करने की दिक्कत दूर हो सकती है-
पैरों को पानी में डुबोना – अपने पैरों को रात में नमक के पानी में डुबोकर रखें. इससे नर्वस सिस्टम काल्म होता है और देररात पेशाब आने की दिक्कत से राहत मिल जाती है.
धनिया और सौंफ का पानी – 100 मिलीलीटर पानी में एक चम्मच धनिया और एक चम्मच ही सौंफ के दाने लेकर पानी में उबाल लें. इस पानी को छानकर पीने पर आराम महसूस होता है.
भ्रामरी प्राणायाम – देररात पेशाब आने की दिक्कत से राहत दिला सकता है भ्रामरी प्राणायाम. भ्रामरी को 10 बार करने पर ही आपको आराम महसूस होने लगेगा. इससे दिमाग शांत होता है और हार्मोन बैलेंस होने में मदद मिलती है.
ये मेडिकल कंडीशंस भी हो सकती हैं वजह
- देररात रोजाना पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है तो यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है. डायबिटीज हो जाने पर शरीर ज्यादा यूरिन प्रोड्यूस करता है.
- पुरुषों को देररात पेशाब करने के लिए रोज-रोज उठना पड़ता है तो यह एनलार्ज्ड प्रोस्टेट के चलते हो सकता है. ज्यादातर 50 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों में यह दिक्कत सामान्य होती है.
- यूटीआई (UTI) या मूत्राशय के इंफेक्शन में ऐसा होता है. इस इंफेक्शन में ब्लैडर इरिटेट होने लगता है और बार-बार पेशाब आने की दिक्कत होती है.
- दिल की दिक्कतें भी देररात पेशाब आने की वजह हो सकती हैं.
- कई लोगों को स्लीप डिसोर्डर के कारण आधी रात को पेशाब आता है.
- पेशाब से जुड़ी दिक्कतों की वजह किडनी की समस्याएं भी हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें – नाखूनों पर ये 5 निशान देते हैं शरीर में पोषक तत्वों की कमी का संकेत, डॉक्टर ने कहा कभी ना करें इग्नोर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
1 hr agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
2 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
4 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
5 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
19 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
21 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
1 day agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
1 day agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines