रात में सोते वक्त किसी तरह का शोर नींद को खराब न करें इसके लिए अक्सर लोग कान में इयर प्लग्स लगाकर सोते हैं. इंसानी द्वारा बनाई गई ये चीज उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, जो काफी दिनों से अच्छी नींद नहीं ले पा रहे हैं. लेकिन इसके इस्तेमाल को लेकर एक सवाल अक्सर सुनने को मिलता है कि क्या इसे लगाकर सोने से सुनने की क्षमता कमजोर हो जाती है? क्या इसे इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है, आइए जानते हैं क्या है पूरी सच्चाई और इसे लगाने से क्या हो सकता है.
यह भी पढ़ें: उठते-बैठते ही पूंछ की हड्डी में दर्द क्यों होता है? हड्डियों के डॉक्टर ने बताया क्या करें और क्या नहीं
क्या इयर प्लग्स इस्तेमाल करना खतरनाक है?
जानकारी के अनुसार, सोते समय इयर प्लग्स का इस्तेमाल सुरक्षित हो सकता है, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यानी कि अगर कोई शख्स इयर प्लग्स का लंबे समय तक इस्तेमाल करता रहे, तो इससे उसके कानों में मैल जमा हो सकता है. ये समस्या तब ज्यादा बढ़ सकती है, जब व्यक्ति अपने इयर प्लग्स को साफ न रखें.
इस कारण सुनने में हो सकती है दिक्कत
इयर प्लग्स के कारण कान में वैक्स का बिल्डअप होता जाता है. इस स्थिति के कारण सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है, और कान से अजीब सी सीटी की आवाज सुनाई देने की परेशानी हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि इयर प्लग्स का इस्तेमाल करने से पहले उसे साफ करें और साथ ही, कान को भी नियमित साफ करते रहे, ताकि उसकी भी सेहत बनी रहे.
ये भी एक खतरा
कान में लंबे समय तक ज्यादा मैल जमा होने के कारण स्थिति गंभीर रूप भी ले सकती है, जिसे इग्नोर करना आपको बड़ी परेशानियों के बीच धकेल सकती है. कई एक्सपर्ट्स कहते हैं, कि अगर समय-समय पर कान से मैल को साफ नहीं किया गया, तो वह आगे चलकर इन्फेक्शन का कारण बन सकता है. इस स्थिति में हर वक्त कान में तेज दर्द हो सकता है, जिसे राहत पाने के लिए आपको ट्रीटमेंट लेना पड़ सकता है.
रात में कैसे सोएं बिना इयर प्लग्स के?
रात में अच्छी नींद के लिए जरूरी नहीं की आपको हमेशा इयर प्लग्स का इस्तेमाल करना पड़े, सोते समय कुछ आदतों को अपनाया जाए तो अच्छी नींद आ सकती है. इसके लिए आपको चाहिए कि आप सोने से 1-2 घंटे पहले फोन का इस्तेमाल बंद कर दें, क्योंकि फोन की ब्लू रोशनी दिमाग को एक्टिव रखती है, जिससे नींद प्रभावित होती है. इसके अलावा सोते वक्त बिस्तर को साफ रखें और कमरे में अंधेरा कर लें. अगर नींद न आए, तो फोन की जगह किताब पढ़ने की आदत डालें. शांत वातावरण और दिमाग को सुकून मिलने पर ही आप आसानी से अच्छी नींद ले सकते हैं, जिसका फायदा ये रहेगा कि आपकी सुबह एकदम फ्रेश होगी.
यह भी पढ़ें: बैड कोलेस्ट्रॉल को नहीं किया कंट्रोल, तो समय से पहले ही हो सकती है मौत! क्यों हैं इतना
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
5 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
10 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
11 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
13 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines