पीरियड्स के दौरान पेट दर्द, कमर दर्द, थकान और मूड स्विंग होना बहुत ही आम है, लेकिन कुछ महिलाओं को इस दौरान बार-बार पेशाब आने या अचानक पेशाब की तेज इच्छा भी महसूस हो सकती है. कई बार यह मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान होने वाले बदलावों से जुड़ा हो सकता है, लेकिन हर बार इसे पीरियड्स का एक लक्षण मान लेना सही नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन ने 133 महिलाओं के ऊपर एक रिसर्च की गई थी. इस दौरान उनके पीरियड्स और इस दौरान महसूस होने वाले बदलावों पर ध्यान दिया. इनमें 55 महिलाओं यानी करीब 41% ने बताया कि उनके मेंस्ट्रुअल साइकिल के लक्षण बदलते हैं.
इसे भी पढ़ें- खाली पेट 100 या 125? समझिए फास्टिंग और खाने के 2 घंटे बाद कितना होना चाहिए सेफ शुगर लेवल
पीरियड्स के दौरान बार-बार पेशाब क्यों आता है?
रिसर्च में पाया गया कि ज्यादातर महिलाओं की पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानी बदलती रहती है. कहा गया है कि पीरियड्स में प्रोजेस्टेरोन पेशाब के निचले हिस्से पर जोर डालता है, जिससे परेशानी पैदा हो जाती है. इसके अलावा भी पीरियड्स में महिलाओं को कई तरह की दिक्कत होने लगती हैं.
पीरियड्स के दौरान बार-बार पेशाब आने के कारण
शरीर में जमा पानी निकलना
पीरियड्स से पहले शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है. इसकी वजह से शरीर के निचले हिस्से पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से कई तरह की दिक्कत होने लगती हैं जैसे पीरियड्स से पहले पेट फूलना, हाथ-पैरों में भारीपन और ब्लोटिंग आदि चीजें महसूस होती है. साथ ही, कई बार प्रेशर से पेशाब आने या प्रोजेस्टेरोन का लेवल कम होने पर पानी बाहर निकलता है.
यूरिन ब्लैडर पर असर पड़ना
रियड्स के दौरान यूट्रस में सिकुड़न होती है और पेल्विक के आस-पास सूजन हो सकती है. इसलिए कुछ महिलाओं को प्रेशर फील होता है और बार-बार पेशाब आता है. इस कंडीशन में ब्लैडर पूरी तरह भरा न हो तो पेशाब ज्यादा आता है और इसे देखकर महिलाएं घबरा जाती हैं. इसलिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह बहुत ही नॉर्मल बात है.
UTI यानी यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन
पीरियड्स के आसपास बार-बार पेशाब आने का मतलब हमेशा पीरियड्स में बदलाव आना नहीं होता.यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन भी इसकी एक वजह हो सकता है. महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के दौरान बार-बार पेशाब आना और पेशाब करते समय जलन जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं. इसलिए आपको एक बार डॉक्टर से बात करनी चाहिए.
एंडोमेट्रियोसिस होना
रिसर्च में पाया गया कि एंडोमेट्रियोसिस वाली महिलाओं को बिना एंडोमेट्रियोसिस वाली महिलाओं के मुकाबले में ज्यादा परेशानी हो सकती है. पेशाब के बाद भी ब्लैडर भरा हुआ महसूस होना, पेशाब करने के कुछ ही मिनटों के अंदर दोबारा पेशाब जाना जाना, पेशाब में जलन और दर्द महसूस होना आदि जैसा महसूस हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- मस्तिष्क यादों को आपस में क्यों मिला देता है? नई स्टडी ने बताई असल वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
5 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
7 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
8 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
9 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
10 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
14 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines