हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या डिहाइड्रेशन कैंसर मरीजों की सेहत को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है? डॉक्टर के बताए टिप्स से रखें अपना ख्याल

Cancer Patients Hydration: गर्मी में डिहाइड्रेशन होना बहुत ही आम है, लेकिन अगर यह कैंसर के मरीजों को हो जाए तो इससे सेहत पर क्या असर पड़ेगा. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
डिहाइड्रेशन के कैंसर मरीज का कनेक्शन. Image Credit- AI

Dehydration In Cancer: डिहाइड्रेशन शरीर में होने वाली पानी की कमी को कहा जाता है. ऐसा अक्सर गर्मियों में होता है, जिससे कई तरह की परेशानियां देखने को मिल सकती हैं. हालांकि, इसे भरपूर पानी पीकर दूर किया जा सकता है, लेकिन डिहाइड्रेशन कैंसर मरीजों के लिए सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. कैंसर और उसके इलाज जैसे कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी या कुछ दवाओं के कारण शरीर पहले से ही कमजोर हो सकता है. ऐसे में पानी की कमी होने पर कमजोरी, चक्कर, थकान और कन्फ्यूजन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ सकती हैं. इसको लेकर एक्सपर्ट डॉक्टर मनदीप सिंह (दिल्ली स्थित ऑन्कोलॉजिस्ट और आर्ट ऑफ हीलिंग कैंसर के संस्थापक) का कहना है कि अगर इसका वक्त पर पता नहीं लगाया गया तो परेशानी ज्यादा हो सकती है.

इसे भी पढ़ें- मार्केट में है इबोला वायरस की वैक्सीन, फिर भी संक्रमण इतना खतरनाक क्यों? अब तक ले चुका 150 की जान

डिहाइड्रेशन के कैंसर मरीज का कनेक्शन

डिहाइड्रेशन कैंसर मरीजों के लिए सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. कैंसर और उसके इलाज जैसे कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी या कुछ दवाओं के कारण शरीर पहले से ही कमजोर हो सकता है. इससे कई कैंसर मरीजों में उल्टी, दस्त, भूख कम लगना या मुंह में छाले जैसी समस्याएं होती हैं, जिससे वे पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ नहीं ले पाते. इसके कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ सकता है.

विज्ञापन

किडनी पर हो सकता है असर

कम पानी पीने या पानी की कमी हो जाने के बाद किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. इसलिए कुछ मामलों में डिहाइड्रेशन इलाज को सहन करना भी मुश्किल बना सकता है.

कैंसर मरीज किन चीजों का ना करें नजरअंदाज

अगर मरीज को बहुत ज्यादा प्यास लगना, मुंह सूखना, पेशाब कम आना, गहरे रंग का पेशाब, तेज कमजोरी, चक्कर या भ्रम महसूस हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. खासकर गर्मियों में कैंसर मरीजों को पर्याप्त पानी, नारियल पानी, सूप, छाछ या डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपना ध्यान रखें.

विज्ञापन

हालांकि, हर कैंसर मरीज की जरूरत अलग हो सकती है. जिन मरीजों को किडनी, हार्ट या किसी खास प्रकार के कैंसर की समस्या हो तो उनके लिए अलग जरूरत हो सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- कहीं आपको तो नहीं Ear Infection? इन 5 संकेतों से की जा सकती है पहचान

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola