Chewing Raw Ginger Benefits: क्या वाकई अदरक का टुकड़ा चूसने से होता है फायदा? आचार्य मनीष जी से जानें हकीकत

Eating Raw Ginger Benefits: अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो अदरक को अपने रूटीन में जरूर शामिल करें. एक छोटा-सा टुकड़ा कई बीमारियों से बचा सकता है. बस इसे खाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए जिसे इस लेख में हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.

Is chewing raw ginger good

अदरक का टुकड़ा खाने के फायदे- Image Credit- Freepik

Health Benefits of Ginger: आजकल लाइफस्टाइल बहुत खराब हो गई है. पता ही नहीं चलता कौन-सी बीमारी कब हो जाए. ऐसे में जरूरी है अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना, जिससे शरीर को काफी फायदे मिलें. इन चीजों में अदरक भी शामिल है. अदरक एक ऐसा मसाला है जो न केवल हमारे खाने में स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है. यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि आचार्य मनीष जी ने बताया है. अदरक का टुकड़े चूसने के फायदे बहुत हैं. इसमें कई पोषक तत्व ऐसे होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं. आप भी अदरक अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, खासतौर से वो लोग जिन्हें हार्ट अटैक आने का खतरा ज्यादा रहता है. आइए इस लेख में अदरक का टुकड़ा खाने का सही तरीका विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

आचार्य मनीष जी ने दी ये सलाह

अगर आपको अटैक आने का खतरा है तो अदरक का टुकड़ा फायदेमंद हो सकता है. आचार्य मनीष जी कहते हैं कि इसे खाने के लिए आपको पहले उकड़ू बैठना होगा और फिर अदरक का टुकड़ा चबाकर खाना होगा.

विज्ञापन

अदरक का टुकड़ा चबाने के फायदे | Chewing Raw Ginger Benefits

  • अदरक में पाचन को बढ़ावा देने वाले गुण होते हैं, जो खाने को सही तरह से पचाने का काम करते हैं.
  • इसमें मौजूद एंटी-इफ्लेमेटरी गुण नसों के दर्द में बहुत ही फायदेमंद होते हैं.
  • अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो इसका टुकड़ा फायदेमंद हो सकता है.
  • अदरक मन को शांत और तनाव कम करने का भी काम करता है.
  • यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी काफी मददगार है.
  • अगर आपको सीने में दर्द महसूस हो रहा है, तो तुरंत अदरक का टुकड़ा खाने से फायदा होगा.

कैसे खा सकते हैं अदरक का टुकड़ा?

  • अदरक का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे चूस लें.
  • पानी में डालकर भी इसका सेवन किया जा सकता है.
  • चाय के साथ में भी अदरक का टुकड़ा ले सकते हैं।
  • आहार में डालकर भी अदरक की मात्रा को लें.
  • अदरक का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से जरूर सलाह लें.

इसे भी पढ़ें- रोज 1 गिलास जीरा पानी पीने से क्या होगा? डॉक्टर से जानें पीने का सही समय और तरीका

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ