हमारा शरीर हमें कई बार ऐसे संकेत देता है, जो काफी असामान्य होते हैं. लेकिन लोग इसे दूसरी किसी समस्या जैसे-खाना कम खाने, गर्मी, सर्दी आदि से जोड़कर उसे नजरअंदाज कर देते हैं. उनकी यही गलती उन्हें आगे चलकर बड़ी मुसीबतों में धकेल देती हैं. ऐसा ही कुछ लोगों में दिल की धड़कनों को लेकर है. कभी-कभी दिल का अचानक तेज धड़कना, फड़फड़ाहट महसूस होना या एक पल के लिए धड़कन रुक-सी जाना ऐसा महसूस होता है, जिसे कई लोग आम बात समझ लेते हैं. लोग इसे थकान, तनाव या ज्यादा चाय-कॉफी पीने का असर मानकर टाल देते हैं.
लेकिन अगर यह स्थिति बार-बार हो रही है, तो यह शरीर की गंभीर चेतावनी हो सकती है. दिल की धड़कन से जुड़ी यह गड़बड़ी एक खास समस्या, ‘एरिदमिया’ (Arrhythmia) नाम की बीमारी का संकेत हो सकती है, जो समय रहते न संभाली जाए तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक या अचानक बेहोशी जैसी गंभीर परेशानी का कारण बन सकती है.
यह भी पढ़ें: Cancer Disease: शरीर के इन अंगों पर सबसे पहले हमला करता है कैंसर, चौंका देंगे ये फैक्ट्स
एरिदमिया क्या है और यह कैसे असर डालता है?
एरिदमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें दिल सामान्य लय में नहीं धड़कता है. कभी यह बहुत तेज हो जाता है, कभी बहुत धीमा और कभी अनियमित. सामान्य रूप से दिल की धड़कन 60 से 100 बीट प्रति मिनट के बीच होती है. हालांकि, जब बिना किसी वजह यह इससे कम या ज्यादा हो जाए, तो शरीर में खून और ऑक्सीजन की सप्लाई प्रभावित होने लगती है. इसका असर दिमाग, फेफड़ों और बाकी अंगों पर पड़ता है, जिससे व्यक्ति कमजोर और असहज महसूस करने लगता है.
एक्सपर्ट क्या कहते हैं इस बीमारी को लेकर?
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर दिल की धड़कन बार-बार अनियमित हो रही है, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि कई बार मरीज को शुरुआत में ज्यादा लक्षण महसूस नहीं होते, लेकिन अंदर ही अंदर दिल पर असर पड़ रहा होता है. इस तरह की स्थिति बनने पर सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें और उनके अनुसार बताए गए टेस्ट करवाएं, ताकि वक्त रहते इसका सही इलाज किया जा सके.
एरिदमिया के लक्षण क्या हैं
कुछ लोगों में एरिदमिया के लक्षण साफ दिखते हैं, जबकि कुछ में यह चुपचाप बढ़ता रहता है. इसके संकेतों में सीने में फड़फड़ाहट, अचानक तेज या बहुत धीमी धड़कन, सांस फूलना, सीने में दर्द, घबराहट, ज्यादा पसीना, बहुत ज्यादा थकान, चक्कर आना और सिर हल्का लगना शामिल है. गंभीर मामलों में व्यक्ति को बेहोशी या बेहोश होने जैसा एहसास भी हो सकता है. इसलिए इस समस्या को हल्के में न लें और डॉक्टर से जल्द से जल्द संपर्क करें. आपके द्वारा की गई देरी आपको बड़ी दिक्कतों में उलझा सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Propose Day 2026: आज है प्रपोज डे, जानिए वैलेंटाइन वीक का यह दूसरा दिन क्यों है खास
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
12 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
15 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
17 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
17 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
18 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
20 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines