Iron Rich Foods: आयरन की कमी होने से एनीमिया की बीमारी हो सकती है। यह खून से संबंधित एक बीमारी है, जिसमें शरीर में खून की कमी हो जाती है और थकान, कमजोरी, सांस लेने में कठिनाई जैसी कई गंभीर समस्याएं भी होती हैं। आयरन लैकिंग से निजात पाना इसलिए जरूरी है ताकि आप चुस्त-दुरुस्त रह सकें। अगर आपका टार्गेट है कि 21 दिनों में शरीर में आयरन की कमी को पूरा करना है, तो इस रिपोर्ट में बताई गई हेल्दी वेजिटेरियन चीजों को खाकर आप इस लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि आयरन के लेवल को बढ़ाने के लिए आपको विटामिन-सी से भरपूर फूड्स का सेवन भी करना जरूरी होता है क्योंकि इसकी मदद से शरीर में आयरन का इनटेक सही तरीके से काम करता है।
इन 5 फूड्स को खाने से बढ़ेगा Iron
1. आंवला
आंवला विटामिन-सी का बेहतरीन सोर्स होता है, जो शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने में सहायता करता है। आंवला खाने से इम्यूनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है। आप आंवले का जूस या फिर ताजे आंवला को काटकर खाली पेट खा सकते हैं। 21 दिनों तक लगातार ऐसा करने से आयरन की मात्रा बढ़ जाएगी।
2. खजूर
खजूर भी आयरन और फाइबर से भरपूर होते हैं। अगर आप रोजाना खाली पेट 4-5 खजूर को दूध के साथ खाएंगे, तो शरीर में आयरन का स्तर बढ़ने लगेगा। खजूर को आप रातभर दूध में भिगोकर रख सकते हैं, अगले दिन सुबह इसकी स्मूदी बना लें या फिर दूध-खजूर को साथ उबालकर पी लें।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
3. चुकंदर
चुकंदर एक ऐसी सब्जी है, जिसे आयरन के साथ-साथ फोलिक एसिड का भी सोर्स माना जाता है। इसे रोजाना 21 दिनों तक खाने से न सिर्फ खून बढ़ेगा बल्कि खून की सफाई भी होगी। अगर आप चुकंदर का जूस 21 दिनों तक पीते हैं, बॉडी भी डिटॉक्स होती है। आप चाहें, तो चुकंदर का सूप भी बनाकर पी सकते हैं।
फोटो क्रेडिट-meta ai
4. छोले
छोले भी आयरन का बेस्ट सोर्स माने जाते हैं। इनमें फाइबर भी होता है, जो आयरन के अवशोषण में मदद करता है। छोले का सलाद या फिर करी बनाकर खा सकते हैं।
5. अलसी के बीज
अलसी के बीजों में भी आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। ये दोनों तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इन्हें खाने के लिए आप स्मूदी और दही के साथ सलाद में मिलाकर खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
4 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
7 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
8 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
10 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
11 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
14 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
14 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines