हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आंतों में सूजन के लक्षण कैसे दिखते हैं? रोज की ये छोटी समस्याएं हो सकती हैं बड़ा संकेत

Intestine Swelling Symptoms: आज के हालात ऐसे हैं कि खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोगों को पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में कई बार मामूली से दिखने वाली पेट की दिक्कतें किसी गंभीर समस्या का कारण हो सकती हैं.

विज्ञापन
आंतों में सूजन कितना खतरनाक है?

Pet Aur Anth Me Sujan Ke Lakshan: आजकल की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अपने खानपान पर सही ध्यान नहीं दे पाते. बाहर का तला-भुना खाना, अनियमित समय पर भोजन और कम पानी पीने की आदत धीरे-धीरे पेट की समस्याओं को बढ़ा देती है. कई बार लोग गैस, पेट फूलना या हल्के दर्द को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही छोटी समस्याएं आगे चलकर आंतों में सूजन का कारण बन सकती हैं. जब आंतें ठीक से काम नहीं करतीं तो इसका असर पूरे पाचन तंत्र पर पड़ता है और शरीर को जरूरी पोषण भी सही तरीके से नहीं मिल पाता. जब पेट ठीक से काम नहीं कर पाता है, तो इसका सीधा असर पूरे शरीर पर पड़ता है, जिसके बाद शरीर बीमारियों का घर बनने लगता है.

यह भी पढ़ें: क्या ज्यादा चीनी खाने से पीले हो जाते हैं दांत? आपकी ये आदत बढ़ा सकती है ये समस्याएं

आंतों का सूजन क्यों मुश्किल पैदा कर देता है?

हमारे पेट में छोटी और बड़ी आंत मिलकर पाचन प्रक्रिया को पूरा करती हैं. छोटी आंत भोजन को पचाकर पोषक तत्वों को शरीर तक पहुंचाती है, जबकि बड़ी आंत पानी को संतुलित रखने और अपशिष्ट को बाहर निकालने में मदद करती है. जब किसी कारण से आंतों में सूजन आ जाती है तो यह प्रक्रिया प्रभावित होने लगती है, इसके पीछे खराब खानपान, संक्रमण, तनाव या फाइबर की कमी जैसे कारण हो सकते हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो पाचन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ सकती हैं, जिसे ठीक करने में लंबे वक्त भी लग सकता है.

विज्ञापन

पेट और आंतों में सूजन के सामान्य लक्षण

अगर आंतों में सूजन हो रही है तो शरीर कुछ संकेत देने लगता है, जैसे:

विज्ञापन
  • बार-बार गैस बनना या पेट भारी लगना.
  • अपच और एसिडिटी की शिकायत रहना.
  • पेट में दर्द या ऐंठन महसूस होना.
  • बार-बार टॉयलेट जाने की जरूरत महसूस होना.
  • बिना कारण वजन कम होना.
  • मितली या उल्टी जैसा महसूस होना.

अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी होता है ताकि समय रहते इलाज शुरू किया जा सके.

आंतों की सूजन कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें

विज्ञापन

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में दही और छाछ जैसी प्रोबायोटिक चीजें जरूर शामिल करें, इससे पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और पाचन बेहतर होता है. साथ ही, साबुत अनाज और हरी सब्जियां खाने से शरीर को पर्याप्त फाइबर मिलता है, जिससे कब्ज और पेट की सूजन कम होती है. प्याज और लहसुन जैसे प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल खाद्य पदार्थ भी गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इसके साथ ही दिनभर पर्याप्त पानी पीना, खाना धीरे-धीरे चबाकर खाना और जंक फूड से दूरी बनाना भी जरूरी है. अगर आप इन छोटी-छोटी आदतों को अपनाते हैं तो पेट और आंतों को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: बार-बार हो रहा कान में दर्द? इसे मामूली न समझें, मुंह या गले के कैंसर का भी हो सकता है संकेत

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola