हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Stuttering Awareness Day: किस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया कोंफिडेंस और करियर को कैसे प्रभावित करती है यह दिक्कत

Stuttering Causes: एम्स, नई दिल्ली के ENT डिपार्टमेंट के हेड और प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार बता रहे हैं हकलाने की दिक्कत क्या होती है, इस दिक्कत के पीछे असल वजह क्या है और इसका जिंदगी पर क्या असर पड़ता है.

विज्ञापन
हर साल 22 अक्टूबर के दिन इंटरनेशनल स्टटरिंग अवेयरनेस डे मनाया जाता है. Image Credits -AI

International Stuttering Awareness Day 2026: बोलते समय बार-बार अटकने को या रुक-रुककर बोलने को हकलाना कहते हैं. बहुत से लोग इस दिक्कत दो-चार होते हैं. ऐसे में हकलाने को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए ही हर साल 22 अक्टूबर के दिन इंटरनेशनल स्टटरिंग अवेयरनेस डे मनाया जाता है. इसे इंटरनेशनल स्टैमरिंग (Stammering) अवेयरनेस डे भी कहते हैं. हकलाने की क्या वजह होती है और इसके जीवन पर असर के बारे में बता रहे हैं एम्स, नई दिल्ली के ENT डिपार्टमेंट के हेड और प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार. आइए प्रोफेसर से ही जानते हैं हकलाने से जुड़ी कुछ जरूरी बातें.

यह भी पढ़ें – आयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, ट्रेंड के चक्कर में घेंघा का खतरा बढ़ा रहे लोग

क्या है हकलाने की दिक्कत

डॉ. राकेश कुमार बताते हैं कि हकलाना एक तरह की बोलने की समस्या है जिसमें जब हम बोलते हैं तो बोलने की रिदम प्रभावित होता है. इसके 3 पार्ट हो सकते हैं, किसी शब्द को बार-बार दोहराना, किसी शब्द को खींचना या फिर बोलते हुए शब्द को छोड़ देना. ये हकलाने के 3 फैक्टर्स हो सकते हैं.

विज्ञापन

हकलाने का क्या कारण होता है

हकलाने का कोई स्पष्ट कारण (Stuttering Causes) नहीं है लेकिन देखा गया है कि यह परिवार में चलती आ रही समस्या होती है, जैसे अगर घर में किसी को हकलाने की दिक्कत है तो यह संभावना रहती है कि बच्चे को भी हकलाने की दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा, पुरुषों में महिलाओं के मुकाबले यह दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है.

विज्ञापन

बच्चा जब 2 से 5 साल का होता है तब उसका मस्तिष्क डेवलप कर रहा होता है. इस दौरान बच्चे का स्पीच सेंटर भी डेवलप हो रहे होते हैं. इस दौरान हल्का-फुल्का हकलाना या बोलने में दिक्कत होना नॉर्मल है.

प्रोफेसर बताते हैं कि इन दिक्कतों में हकलाना देखा जा सकता है, इसके अलावा हकलाने वाले व्यक्ति की जांच में नाक, कान और गला नॉर्मल ही पाए जाते हैं.

विज्ञापन

हकलाना व्यक्ति के जीवन को कैसे करता है प्रभावित

किसी दूसरे व्यक्ति तक अपनी बात और ख्याल पहुंचाने के लिए बोलना जरूरी होता है. ऐसे में अगर व्यक्ति हकलाता है तो सबसे पहले उसके दिमाग में यह आता है कि अगर वह कहीं अटका तो लोग उसके बारे में क्या सोचेंगे. उसे लगता है कि लोग सोचेंगे कि वह हकला रहा है. यहीं से दिक्कत शुरू होती है. जब व्यक्ति के दिमाग में यह बात आ जाती है कि वह हकला रहा है तो जहां उसे बोलना होता है वहां भी वह बोलने से बचने लगता है. व्यक्ति कोशिश करता है कि अगर वह नई जगह जा रहा है तो लोग उससे ना मिलें, या वह बाहर ना जाए और घर पर ही रहे. इससे व्यक्ति की सोशल लाइफ प्रभावित होती है.

विज्ञापन

हकलाने से बचने के लिए व्यक्ति जब बात नहीं करता है तो उसके दोस्त भी नहीं बनते हैं. इससे करियर भी प्रभावित होता है क्योंकि कम्यूनिकेट ना करने पर लोगों को पता नहीं चलता है कि आप क्या कर रहे हैं और इससे आपके काम पर असर पड़ता है. इससे व्यक्ति के कोंफिडेंस पर भी असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें – गर्दन में होती है अकड़न और रहता है दर्द तो ये 5 Neck Exercises कर सकते हैं आप, राहत महसूस होने लगेगी

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source - AIIMS

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola