International Coffee Day: ब्लैक कॉफी पीने से वेट लॉस करने में मदद मिलती है. ऐसा आपने अक्सर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं सेलिब्रिटीज कॉफी में कुछ ऐसी मिलाकर पीते हैं जिससे न सिर्फ वजन कम होता है बल्कि आपकी स्किन भी ग्लो करती है? यह कुछ और नहीं सबके घर में मिलने वाला कॉमन फूड देसी घी है. वेट लॉस करने के लिए आपको अपनी काली कॉफी में 1 स्पून घी मिलाकर खाली पेट पीना होता है. इसे बुलेट कॉफी भी कहा जाता है.
क्यों मनाया जाता है International Coffee Day?
हर साल 1 अक्टूबर को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाया जाता है. इस दिन कॉफी प्रेमी अपनी पसंदीदा ड्रिंक का जश्न मनाते हैं और इस दिन किसानों के योगदान को भी याद किया जाता है. कॉफी न सिर्फ सुबह की ताजगी का साथी है बल्कि हमारी सेहत का भी साथी होती है. इंटरनेशनल कॉफी डे पहली बार साल 2015 में इटली के मिलान में आयोजित इंटरनेशनल कॉफी ऑर्गनाइजेशन (ICO) की मीटिंग के दौरान मनाया गया था. उस दिन से हर साल 1 अक्टूबर को इसे दुनिया भर में सेलिब्रेट किया जाने लगा है.
सेलिब्रिटीज की फेवरेट Bullet Coffee के फायदे
टीवी एक्ट्रेस हिना खान, बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन, सोहा अली खान और फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा भी रोजाना घी वाली कॉफी पीती हैं. इस कॉफी के बारे में वे कई बार बात कर चुकी हैं. घी वाली कॉफी पीने के फायदे इस प्रकार होते हैं-
मेटाबॉलिज्म तेज होगा- काली कॉफी में 1 चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है जिससे खाना पचाने में भी मदद मिलती है.
वेट लॉस करें- अगर आपका मेटाबॉलिज्म सही ढंग से काम करता है तो वजन कम करने में भी आसानी होती है. इससे पेट और कमर का लटका मांस कम होता है.
एनर्जी बूस्ट करें- रोजाना सुबह 1 कप ब्लैक कॉफी और घी मिलाकर पीने से एनर्जी बूस्ट होती है और आप पूरे दिन फ्रेश फील करते हैं.
ग्लोइंग स्किन- देसी घी हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इससे आपको नेचुरल ऑयल्स मिलते हैं, जो स्किन का ग्लो बनाए रखते हैं. कॉफी एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है. ये एंटीएजिंग की समस्या से बचाता है.
बुलेट कॉफी कैसे बनाएं?
इस कॉफी को बनाना बेहद आसान है. आपको सबसे पहले 1 कप गर्म पानी में अच्छी क्वालिटी की कॉफी मिलानी है. इसके बाद ऊपर से 1 चम्मच घी मिलाकर मिक्स करें. इसे सिप करके पीना चाहिए. सुबह के समय खाली पेट बुलेट कॉफी पीने से तेजी से वजन कम होता है. ध्यान रहे कुछ लोगों को एसिडिटी की दिक्कत होती है इसलिए कॉफी पीने से पहले पानी जरूर पिएं.
ये भी पढ़ें-International Coffee Day: ज्यादा कॉफी पीने से क्या पथरी होती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई
संबंधित खबरें
क्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
7 mins agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
15 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
18 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
19 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
20 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
20 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
21 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
23 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines