International Coffee Day: ज्यादा कॉफी पीने से क्या पथरी होती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

International Coffee Day: किडनी स्टोन्स की बीमारी इन दिनों बहुत कॉमन हो गई है. इस बीमारी के कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में बहुत ज्यादा मात्रा में कैल्शियम बढ़ जाना. क्या कॉफी पीने से पथरी की समस्या हो सकती है? आइए जानते हैं विस्तार से.

kidney stone symptoms
विज्ञापन

International Coffee Day: कॉफी एक कॉमन ड्रिंक है जो हर कोई पीना पसंद करता है. वैसे तो कॉफी हेल्दी होती है मगर कभी-कभी इस ड्रिंक को बहुत ज्यादा पी लेने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है. जैसे कि किडनी, यह अंग हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है. अगर इसका ख्याल न रखा जाए तो तरह-तरह की बीमारियां होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. क्या आप जानते हैं किडनी में पथरी होने की एक वजह कॉफी भी है? आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर विशाखा शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल कोच हैं. उन्होंने अपने एक वीडियो में किडनी स्टोन के कारणों के बारे में बताया है, जिनमें से एक कॉफी भी है. वे कहती हैं कि बहुत ज्यादा मात्रा में चाय और कॉफी जैसी ड्रिंक्स को पीने से किडनी में स्टोन बन सकते हैं.

विज्ञापन

क्या सच में कॉफी से पथरी होती है?

हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक भी कॉफी और गुर्दे की पथरी के बीच संबंध पाया गया है. अध्ययन बताते हैं कि कॉफी में कैफीन होता है जिससे डिहाइड्रेशन बढ़ती है. ये समस्या पानी की कमी पैदा करता है जो पथरी बनाने में सहायक होती है. साल 2021 में नेशनल किडनी फाउंडेशन द्वारा की गई स्टडी में भी कॉफी से किडनी स्टोन होने की बात बताई गई है.

किडनी स्टोन के अन्य कारण। Causes of Kidney Stone

नमक-चीनी- बहुत ज्यादा मात्रा में नमक और चीनी का सेवन करने से भी किडनी स्टोन होने की संभावना बढ़ती है.

विज्ञापन

कैल्शियम इनटेक- अगर हमारे शरीर में कैल्शियम की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाए तो उससे भी किडनी में स्टोन्स हो सकते हैं.

पानी की कमी- कम पानी पीने से भी किडनी स्टोन होते हैं. इससे शरीर में फिल्ट्रेशन का काम भी प्रभावित होता है और टॉक्सिन्स का बिल्डअप हो जाता है.

विज्ञापन

प्रोटीन का सेवन- प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स का भी अनियंत्रित तरीके से सेवन किडनी के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. इससे भी पथरी हो सकती है.

किडनी स्टोन के संकेत। Kidney Stone Symptoms

  • पेट के निचले हिस्से में दर्द होना.
  • पीठ में तेज दर्द होना.
  • पेशाब में खून आना.
  • बार-बार पेशाब आना और पेशाब करते समय जलन होना.
  • जी मिचलाना और उल्टी आना.

क्या है कॉफी पीने का सही तरीका?

कॉफी पीने का सही समय सुबह का होता है. अगर आप खाली पेट कॉफी पी रहे हैं तो उससे पहले 1 गिलास पानी जरूर पिएं क्योंकि कभी-कभी गैस बनने की समस्या हो सकती है. वहीं, दूध की कॉफी पीने से बेहतर ब्लैक कॉफी पीना होता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ