Insomnia Sleep Disorder: नींद न आने की समस्या का सामना काफी लोग कर रहे हैं। इसकी वजह काम का ज्यादा प्रेशर, तनाव वगैरह हो सकते हैं। यहां तक की कम उम्र के लोग भी नींद न आने की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। इन समस्याओं का समाधान कैसे होगा। आखिर इसकी क्या वजह है और जब भी ऐसी दिक्कत हो हमें क्या करना चाहिए। आपने अपने आसपास लोगों को यह कहते सुना होगा कि बेड पर देर तक जगे रहते हैं, लेकिन नींद नहीं आती है।
नींद नहीं आने का असर हमारे शारीरिक और मासनिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। डॉक्टर्स अक्सर अच्छी नींद लेने की सलाह देते हैं। अब सवाल है कि यह अच्छी नींद आएगी कैसे। कैसे पहचान करें की हमें नींद की समस्या है और क्या इसका इलाज संभव है।
डीडी न्यूज के एक कार्यक्रम में एम्स में श्वसन रोग और स्लीप मेडिसिन के प्रोफेसर डॉक्टर अनंत मोहन बताते हैं कि एक आदमी को कितनी नींद लेनी चाहिए यह कोई फिक्स नहीं है, लेकिन हर दिन औसत 6-8 घंटे की नींद पर्याप्त मानी जाती है। यह उम्र और जीवनशैली पर भी निर्भर करता है। नींद इसलिए जरूरी है क्योंकि शरीर के सभी सेल्स लगातार काम करते रहते हैं। इसलिए उनको रेस्ट की बहुत जरूरत है। यह रेस्ट तब मिलता है जब रात में नींद पूरी होती है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो दिक्कत आने लगती है।
ये भी पढ़ें-Ram Mandir: दिवाली से पहले सामने आईं बन रहे राम मंदिर की मन मोह लेने वाली तस्वीरें, कैसा दिखता है रात में?
वहीं एम्स में न्यूरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर मंजरी त्रिपाठी बताती हैं कि हमारे देश में स्टडीज में पाया गया है कि करीब 15 प्रतिशत जनसंख्या को नींद की कोई न कोई बीमारी है। किसी भी फॉर्म में Insomnia 30 प्रतिशत जनसंख्या में शामिल है।
क्यों नहीं आती है नींद
आज के समय में कामकाज के तरीकों की वजह से नींद ठीक से नहीं पूरी हो पाती है। इसकी दूसरी वजह डिप्रेशन भी है। कई बार कब्ज, खाना ठीक से नहीं पचना या कोई अन्य बीमारी भी इसकी वजह होती है। कई लोग ये शिकायत करते हैं कि बिस्तर पर जाने के काफी देर तक नींद नहीं आती है। इसकी वजह से चिड़चिड़ापन और काम में मन नहीं लगना महसूस हो सकता है। अगर आपको भी नींद नहीं आती तो लापरवाही न करें, डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
ये भी पढ़ें-Air Pollution किस बॉडी पार्ट पर क्या असर डालता है? कैसे करें बचाव, जानें डॉक्टर की सलाह
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
6 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
8 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
9 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
10 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
11 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
15 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines