Lung Cancer Risk After Covid: कोविड का समय भूलने से नहीं भूलता है, उस समय लोगों की मौत के बढ़ते आंकड़ों ने हर किसी की नींद उड़ा दी थी और जो लोग इस खतरनाक वायरस से रिकवर हो गए थे, उन्हें मानों नई जिंदगी का वरदान मिला था. लेकिन कुछ रिपोर्ट्स बाते हैं कि जिन लोगों को कोविड-19 या फ्लू का गंभीर इंफेक्शन हुआ था, उन्हें भविष्य में कैंसर का भी खतरा बढ़ सकता है. इसको लेकर रिसर्च बताते हैं कि इस खतरनाक बीमारी की वजह शरीर में होने वाले कुछ लंबे समय तक रहने वाले बदलाव हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट ऐसे करें चेक, Direct Link पर रोल नंबर डालते ही मिलेगा परिणाम
क्या सामने आया रिसर्च में?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब शरीर किसी गंभीर वायरस का शिकार होता है, तो फेफड़ों पर भी इसका असर होता है, जो सेहत ठीक होने के बाद भी पहले जैसा नहीं रहता है. यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया के कार्टर सेंटर ने इसको लेकर रिसर्च किया, तो उन्होंने पाया कि कोविड-19 या फ्लू का गंभीर इंफेक्शन भविष्य में कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है, वैज्ञानिकों ने पाया कि कुछ खास इम्यून सेल्स, जैसे न्यूट्रोफिल और मैक्रोफेज, जो आमतौर पर शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं, वह भी उन गंभीर वायरल से प्रभावित हो जाते हैं. यानी कि जब शरीर किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं, तो इन सेल्स की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो जाती है.
कैसे बढ़ जाता है कैंसर का खतरा?
रिसर्च बताती हैं कि कई मामलों में देखा गया है कि ये सेल्स असामन्य रूप से बढ़ने लगती है और सूजन को कम करने के बजाय उलटा बढ़ाने लगती है. इसी स्थिति के कारण शरीर आगे चलकर कैंसर वा ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो जाता है. इस स्टडी में यह बात भी सामने आई है कि जिन लोगों ने पहले से वैक्सीन लगवाई हुई थी और उन्हें हल्का इंफेक्शन हुआ और लेकिन उनमें कैंसर का खतरा नहीं बढ़ा. बल्कि कुछ मामलों में यह जोखिम थोड़ा कम भी पाया गया.
इन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा जरूर कराएं ये टेस्ट
कैंसर का सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को है, जिन्हें कोविड-19, फ्लू या निमोनिया जैसी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, यानी स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी. हालांकि, जिन लोगों को हल्का इंफेक्शन हुआ था, उन्हें इस बीमारी का खतरा नहीं है. हालांकि, जरूरी है कि जो लोग गंभीर रूप से इन वायरस व फ्लू का शिकार हुए थे, उन्हें रिकवरी के बाद रेगुलर हेल्थ चेकअप कराते रहना चाहिए, ताकि किसी भी असामान्य बदलाव को वक्त रहते पकड़ा जा सके और इलाज संभव हो सके.
यह भी पढ़ें: पनीर उत्तपम से करें हेल्दी सुबह की शुरुआत, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
50 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines