Healthy Foods For Hair: शरीर को नियमित तौर पर सही पोषण मिलना बेहद आवश्यक होता है इससे आप फ्लू, बुखार आना, पेट की समस्याएं और वीक इम्यूनिटी जैसी कई समस्याओं से बचे रहते हैं। वैसे तो आप इन बीमारियों को दवाओं की मदद से ठीक कर सकते हैं। लेकिन अगर बात स्टॉंग इम्यूनिटी की आती है तो आपको दवाओं के साथ-साथ हेल्दी खान-पान का भी ख्याल रखने की आवश्यकता होती है।
मजबूत इम्यूनिटी के लिए जिंक एक महत्वपूर्ण तत्वों में से है। इसलिए आपको अपने आहार में ऐसे फूड्स को शामिल करने की जरूरत होती है जोकि जिंक की अच्छी मात्रा से भरपूर होते हैं। इसलिए आज हम आपको जिंक से भरपूर फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपकी इम्यूनिटी के साथ-साथ आपके बाल और फेस पर चमक बढ़ने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं-
बादाम
बादाम में जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में आप रोजाना 5 से 6 बादाम को पानी में भिगोकर खा सकते हैं। इसके अलावा बादाम में कई एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते है, जो आपके दिल को दुरुस्त बनाए रखने में फायदेमंद माना जाता है।
चिया सीड्स
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक की अच्छी मात्रा मौजूद होती है जोकि आपके बालों को सेहतमंद बनाए रखने में मददगार साबित होता है। इसके साथ ही से आपके शरीर के सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इससे आप दिल के रोगों से भी बचे रहते हैं।
काजू को करें शामिल
आप अपनी डाइट को जिंक युक्त बनाने के लिए काजू को शामिल कर सकती हैं। मगर क्या आपको पता है कि सुबह-सुबह खाली पेट काजू खाने के भी कई फायदे हैं क्योंकि काजू में कार्बोहाइड्रेट होता है। शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और जिंक की कमी को दूर करने के लिए खाली पेट काजू का सेवन कर सकती हैं।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज जिंक की अच्छी मात्रा से भरपूर होते हैं। कद्दू के बीज आपके बालों के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-ई और कैरोटेनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं जोकि आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं। इसको आप रोजाना करीब 15 ग्राम तक खाएं।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
11 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
14 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
15 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
16 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines