Weight Loss Climbing Stairs Home: क्या आप जानते हैं सीढ़िया चढ़ना वेट लॉस में होता है बेहद मददगार? नहीं! यहां जानें
Edited By Pooja Attri

Weight Loss Climbing Stairs
Edited By Pooja Attri

Weight Loss Climbing Stairs
Benefits of Climbing Stairs: आज के समय में बढ़ता हुआ वजन बहुत आम समस्या है। इसलिए लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट, जिम, योगा या एकस्साइज का सहारा लेते हैं। वजन घटाने के लिए कई लोग सीढ़िया भी चढ़ते हैं। सीढ़ियां चढ़ना एक इंटेंस एक्सरसाइज भी मानी जाती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीढ़िया चढ़ना वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज साबित हो सकती है? अगर नहीं तो आज हम आपको वजन घटाने के लिए सीढ़िया चढ़ने के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। ऐसे में आपको सीढ़िया चढ़ते समय कुछ चीजों का खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। नहीं तो ये आपके लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है, तो चलिए जानते हैं सीढ़ियां चढ़ते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
एक हेल्थ संसधान के अनुसार आप एक दिन में जितनी सीढ़ियां चढ़ते हैं, आपकी उतनी ही कैलोरी बर्न होती रहती है जिससे आपका वजन तेजी से घटने लगता है। वेट लॉस के लिए आप दिन में करीब 5 से 7 मिनट तक सीढ़ी चढ़ने की एक्सरसाइज करें। हालांकि, सीढ़ियां चढ़ते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि सीढ़ियां ज्यादा तेजी के साथ न चढ़ें। इससे आपको चोट लगने का खतरा बना रहता है।
सीढ़ियां चढ़ते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक बार में दो-दो सीढ़ियां करके चढ़ें। मगर उतरते समय एक-एक करके ही नीचे उतरे। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि सीढ़ियों में अधिक गैप न हो, जिससे आपको गिरने का डर न लगे। सीढ़ियां तढ़ने की इस एक्सरसाइज को करने से आपका फास्ट वेट लॉस होता है और आपका पेट भी जल्दी अंदर चला जाता है।
सीढ़िया चढ़ते समय इस बात का विशेष ध्यान रहे कि आप इस दौरान गहरी सांसे लें। इससे आप एक वक्त में आप कम से कम 40 से 50 सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। इससे आपके पेट की एक्स्ट्रा चर्बी आसानी से कम हो जाती है। इसके साथ ही इस व्यायाम से आपका शरीर एनर्जेटिक भी बना रहता है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: