Black pepper eyes benefits: काली मिर्च बीटा-कैरोटीन, सेलेनियम, करक्यूमिन और कई एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी आंखों की रौशनी बढ़ाने में भी मदद मिलती है। काली मिर्च आंखों को मोतियाबिंद जैसी गंभीर समस्या से बचाने में मददगार साबित होती है। इसके अलावा इससे आपको फ्री रेडिकल्स को भी कम करने में सहायता मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए काली मिर्च का सेवन करने के फायदे और सेवन करने का तरीका बताने जा रहे हैं।
अभी पढ़ें – Child Health Care: बच्चों की डाइट में शामिल करें आलूबुखारा का जूस, सेहत को मिलते हैं जबरदस्त लाभ
बेहतर होगा नाइट विजन
काली मिर्च पोटैशियम और पिपेरिन की अच्छी मात्रा से भरपूर होती है। इसलिए इसके सेवन से आपका नाइट विजन बेहतर होता है। काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है जिससे आपकी आंखों को यूवी रेज से बचाने में सहायता मिलती है।
दूर होगी आंखों की सूजन
काली मिर्च एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इसलिए काली मिर्च आंखों की सूजन कम करने के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन काली मिर्च का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। नहीं तो इससे आपके पेट में जलन की समस्या भी हो सकती है।
अभी पढ़ें – Ghee Benefits For Skin: सर्दियों में देसी घी से करें शरीर की मसाज, स्किन बनी रहेगी कोमल और चमकदार
बढ़ेगी आंखों की रौशनी
काली मिर्च आंखों की रौशनी बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद होती है। आंखें कमजोर होने की वजह से सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में सिर दर्द को दूर करने के लिए काली मिर्च का उपयोग कर सकते हैं।
कैसे करें काली मिर्च का सेवन?
- काली मिर्च को पीसकर शहद मिलाकर एक दिन में 2 से 3 बार चाटें।
- काली मिर्च में घी मिलाकर नियमित तौर पर सेवन करने से आपके आंखों की रौशनी बढ़ती है।
- इसके लिए आप 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर को गुनगुने दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले सेवन करें।
- काली मिर्च के पाउडर में आंवले का रस मिलाकर सेवन करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
2 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
3 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
3 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
4 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
5 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
7 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
23 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines