How to Use Ginger in Winter Season: अदरक एक मसाला है जिसको खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। अदरक की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसके सेवन से आपका शरीर आंतरिक तौर पर गर्म रहता है जिससे आप खांसी, जुखाम या बुखार जैसी कई मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं।
इसके अलावा अदरक में कई एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, मिनरल्स, विटामिन बी3, विटामिन बी6 और पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा मौजूद होती है जिससे आपकी सेहत को बेहतरीन फायदे प्राप्त होते हैं।
ऐसे में आज हम आपके लिए सर्दियों में अदरक को अपनी डाइट में शामिल करने के तरीके लेकर आए हैं। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं सर्दियों में अदरक खाने के तरीके-
सर्दियों में अदरक को अपनी डाइट में शामिल करने के तरीके- How to Use Ginger in Winter Season in Hindi
अदरक का काढ़ा
अदरक का काढ़ा बनाने के लिए आप एक गिलास पानी में अदरक, काली मिर्च, लौंग और बड़ी इलायची डालें। फिर आप इस पानी को आधा होने तक अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद आप फिर इस पानी को छानकर पी लें। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है और आप सर्दी में होने वाला जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं।
अदरक का अचार
अगर आप अचार खाने के शौकीन हैं तो आप रोटी या चावल के साथ अदरक का अचार खा सकते हैं। अदरक के अचार को आप घर पर बना सकते हैं या फिर बाजार से भी खरीद भी ला सकते हैं।
अदरक की चाय
ज्यादातर लोग दूध वाली अदरक की चाय खूब पसंद करते हैं। लेकिन ये आपकी सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। ऐसे में आप एक गिलास पानी में अदरक डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। फिर आप इस पानी को एक गिलास में छान लें। इसके बाद आप इसमें नींबू का रस और शहद मिला लें। इस चाय को दिन में दो से तीन बार पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
अदरक का सूप
अदरक का सूप बनाने के लिए आप इसमें ब्रोकली, मशरूम या मिक्स वेज आदि के सूप में अदरक डालकर बना सकते हैं। इससे आपका सूप कई गुना पोषक तत्वों से भर जाता है। ऐसे में सर्दियों में शरीर को गर्माहट और एनर्जी प्रदान करने के लिए अदरक का सूप जरूर पीएं।
अदरक की चटनी
कई लोग खाने के साथ चटनी खाने के शौकीन होते हैं। ऐसे में अदरक की चटनी बेहद स्वादिष्ट और पोषक तत्वों भंडार होती है। इसको आप रोटी या परांठे के साथ चटकारा लेकर खा सकते हैं। अदरक की चटनी के सेवन से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
संबंधित खबरें
आखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
4 hrs agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
8 hrs agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
11 hrs agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
14 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
14 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
1 day agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 day agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines