Viral Fever: धीरे-धीरे मौसम बदलने लगा है। सर्दी का मौसम बस आने ही वाला है। इसी मौसम के बदलाव के कारण कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ गया है। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण कई जगह पानी भर या इक्ट्ठा हो गया है जिससे डेंगू और चिकनगुनिया जैसे कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ गया है।
ऐसे में अगर आप थोड़ी सी भी लापरवाही बरतेंगे तो आप तुरंत किसी गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस मौसम में आपको कौन-कौन सी बीमारी चपेट में ले सकती है और जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, तो चलिए जानते हैं-
अभी पढ़ें – मैनहोल सफाई के दौरान होने वाली बीमारियों से बचाएगा बैंडीकूट रोबोट, इस राज्य में भी जल्द होगा लागू
वायरल इंफेक्शन
बारिश के मौसम में वायरल इंफेक्शन बहुत कॉमन बीमारी है। ये ऐसे लोगों को अधिक होता है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। इसमें साधारण खांसी, जुकाम और बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन शामिल हैं। इसके अलावा फंगल इंफेक्शन, बैक्टीरियल इनफेक्शन, पेट का इंफेक्शन और पैरों के इंफेक्शन आदि भी शामिल होते हैं।
चिकनगुनिया
चिकनगुनिया मादा एडीज मच्छर के काटने से पैदा होता है। इस मच्छर के काटने से करीब 3 से 7 दिन के बाद चिकनगुनिया के लक्षण मरीज में दिखाई देने लगते हैं। इसके लक्षण हैं बुखार, जोड़ों में दर्द, सिर दर्द, मशल्स पेन, जोड़ों में सूजन औऱ बॉडी पर रेशेज आदि।
अभी पढ़ें – Garlic Benefits: रोजाना सेवन करें गर्म पानी के साथ लहसुन, सेहत को मिलेंगे चौंका देने वाले फायदे
डेंगू
ये मानसून के मौसम में सबसे ज्यादा फैलने वाला रोग है। ये रोग भी मादा एडीज एडिप्टी के काटने से फैलता है। इसके लक्षण हैं 105 डिग्री फारेनहाइट तक बुखार, बदन दर्द, जॉइंट पेन और प्लेटलेट्स का तेजी से घटना आदि। इसके लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।
टाइफाइड
टाइफाइड रोग टायफी नामक बैक्टीरिया से पैदा होता है। ये आंतों में होने वाला एक इंफेक्शन है। ये बैक्टीरिया मरीज की आंतों में घाव कर देता है। इस रोग के लक्षण हैं तेज बुखार जोकि कई दिनों तक शरीर में बना रहता है। लेकिन ठीक होने के बाद ये बीमारी संक्रमण रोगी के पित्ताशय में रहता है। हालांकि कुछ महीने बाद रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है। ये बीमारी गंदा खाना या पानी के सेवन करने से होती है।
अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 hr agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
4 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
4 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
7 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
8 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
10 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
11 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines