Nutritional value of breakfast: अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं डॉक्टर्स भी हमें कहते हैं कि अपने ब्रेकफास्ट का खास ख्याल रखना चाहिए। हालांकि इसका मतलब केवल ये नहीं कि हमें सुबह जरूर कुछ खाना चाहिए, इसका मतलब है कि हमारे नाश्ते में सही पोर्शन के साथ न्यूट्रिशनल वैल्यू का होना भी जरूरी है। इसका ध्यान खासकर उन बुजुर्ग लोगों को रखना चाहिए जिन्हें हार्ट डिजीज का खतरा है। एक नए रिसर्च में ये बात सामने आई है कि बढ़ती उम्र के साथ संतुलन आहार को खास ख्याल रखना चाहिए। आइए इसके बारे में जानते हैं।
नाश्ता क्यों है जरूरी?
स्पेनिश रिसर्चर्स ने बताया कि नाश्ते की कैलोरी कंटेंट और न्यूट्रिशनल क्वालिटी लॉग टर्म कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को कैसे प्रभावित करती है? हॉस्पिटल डेल मार और CIBER फॉर ओबेसिटी एंड न्यूट्रिशन के एक शोधकर्ता कार्ला-एलेजेंड्रा पेरेज-वेगा हेल्दी ब्रेकफास्ट के महत्व पर भी जोर देते हुए कहते हैं कि हेल्दी ब्रेकफास्ट की आदत को बढ़ावा देने से मेटाबॉलिक सिंड्रोम और पुरानी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है, जिससे लाइफ क्वालिटी में सुधार हो सकता है
ब्रेकफास्ट का हेल्थ पर असर
आपको बता दें कि ये स्टडी PREDIMED-Plus ट्रायल का हिस्सा है। इसके तरह मेटाबॉलिक सिंड्रोम से पीड़ित 55-75 वर्ष की आयु के 383 वयस्कों का टेस्ट किया गया ,जिनको कुछ ग्रुप्स में बांटा गया था। इसमें तीन साल में उनके नाश्ते की आदतों और स्वास्थ्य सिग्नल पर नजर रखी गई। रिसर्चर्स ने पाया कि जो लोग नाश्ते में अपनी डेली कैलोरी का बहुत कम (20% से कम) या बहुत ज़्यादा (30% से ज़्यादा) सेवन करते हैं, उनके स्वास्थ्य के नतीजे उन लोगों की तुलना में खराब थे, जो सुबह अपनी डेली कैलोरी का 20-30% खाते हैं। अध्ययन के अंत तक, गोल्डीलॉक्स नाम ग्रुप ने अत्यधिक नाश्ता करने वालों की तुलना में हेल्दी बॉडी मास, पतली कमर और बेहतर कोलेस्ट्रॉल स्तर दिखाया।
क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों जरूरी
अध्ययन में पाया गया कि नाश्ते की गुणवत्ता उतनी ही महत्वपूर्ण थी जितनी मात्रा। जिन लोगों ने कम गुणवत्ता वाले नाश्ते का सेवन किया, चाहे उनका आकार कुछ भी हो, उन पर नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभाव दिखे, जैसे कमर का माप बढ़ना, खराब ब्लड कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल और यहां तक कि किडनी फंक्शन में कमी आदि।
नाश्ते की गुणवत्ता का आकलन मील बैलेंस इंडेक्स का उपयोग करके किया गया, जो प्रोटीन, वसा, फाइबर, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे नौ प्रमुख पोषण घटकों के आधार पर भोजन को स्कोर करता है। यह इंडेक्स एक्स्ट्रा शुगर, सेचुरेटेड फैट और सोडियम के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के गाइडलाइन पर काम करता है। इसका हाई स्कोर बेहतर पोषण गुणवत्ता का संकेत देते हैं। द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन, हेल्थ एंड एजिंग में प्रकाशित ये रिसर्च खासतौर पर उन बुजुर्गों के लिए महत्वपूर्ण हैं जो कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को मैनेज करना चाहते हैं।
क्या है आइडियल ब्रेकफास्ट?
इस रिसर्च में आइडियल ब्रेकफास्ट के बारे में भी बताया गया है। रिसर्चर्स ने कहा कि नाश्ते में आपकी डेली कैलोरी इनटेक का 20-30% शामिल होना चाहिए। यानी अगर आप पूरे दिन में 2,000 कैलोरी लेते हैं तो ब्रेकफास्ट में 400-600 कैलोरी का सेवन करें। इसके अलावा संतुलित भोजन पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए, जिसमें साबुत अनाज, थिन प्रोटीन, हेल्दी फैट और फल या सब्जियां शामिल हैं।
यह भी पढ़ें – शरीर में Vitamin B-12 की कमी होने पर दिखते हैं ये 5 गंभीर संकेत, इग्नोर करना पड़ेगा भारी
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
15 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
19 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
20 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines