हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

इम्यून सिस्टम वीक होने पर शरीर में होते हैं ये बदलाव, जानें 5 शुरुआती संकेत

Weak Immune System Symptoms: शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम अच्छा रहेगा तो आप भी स्वस्थ रहेंगे। हेल्दी इम्यून सिस्टम आपको रोगों से लड़ने में मदद करता है। जानिए कमजोर इम्यूनिटी के क्या-क्या संकेत हो सकते हैं।

विज्ञापन
Photo Credit- Freepik

Weak Immunity System Symptoms: किसी भी इंसान के स्वस्थ रहने में सबसे अहम काम इम्यूनिटी सिस्टम का होता है। इम्यूनिटी यानी रोग-प्रतिरोधक क्षमता, जो यह बताता है कि आप कितने स्वस्थ हैं और आपका शरीर बीमारियों से लड़ने में कितना सक्षम है। इम्यूनिटी सिस्टम आपको रोजाना की बीमारियों जैसे सर्दी-खांसी और बुखार से लड़ने में या उनसे संक्रमित होने से बचाता है। कई बार अच्छी  इम्यूनिटी आपको गंभीर से गंभीर बीमारियों से लड़ने में भी मदद करती है। यह आपके नर्वस सिस्टम की फंक्शनिंग में भी मदद करता है। मगर किसी इंसान को कैसे पता चलेगा कि उसकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है? क्या शरीर हमें पहले से इसका कोई संकेत देता है? जानिए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एक रिपोर्ट के अनुसार, हर किसी का शरीर बीमार या कमजोर होने से पहले संकेत देता है ताकि हम समय रहते सावधानी बरत सकें। मगर हमें इसे समझना जरूरी है। डॉक्टर अशरीर कुरेशी ने इनसे बात करते हुए बताया कि कोई भी इंसान अपनी कमजोरी इम्यूनिटी के बारे में आसानी से पता लगा सकता है। इसके शुरुआती संकेत कुछ इस प्रकार हैं-

1. सर्दी-खांसी

अगर आपको बार-बार सर्दी या खांसी हो रही है या फिर खांसी को ठीक होने में जरूरत से ज्यादा  टाइम लग रहा है तो यह संकेत है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है। अगर आपको साल में 2 से 3 बार से ज्यादा सर्दी-खांसी हो रही है तो यह नॉर्मल नहीं है। इससे पता चलता है कि आपका इम्यून सिस्टम वीक है और आप गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस पर खरीदें ये 5 चीजें, धन के साथ-साथ सेहत में भी होगा सुधार!

2. चोट ठीक होने में समय लगना

किसी भी चोट को भरने में ज्यादा समय लग रहा है तो यह भी इशारा है कि आपको अपनी इम्यूनिटी पर ध्यान देने की जरूरत है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें घाव को भरने में समय लगता है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

3. बार-बार संक्रमण होना

अगर आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता अच्छी नहीं है तो आपको तुरंत संक्रमण होंगे। खासतौर पर मौसम बदलते ही इन लोगों को किसी न किसी कारण इंफेक्शन होता रहेगा। इन्हें कई प्रकार के संक्रमण हो सकते हैं, जैसे- कानों में इंफेक्शन, साइनाइटिस का इंफेक्शन या यूरिन इंफेक्शन।

4. थकान और कमजोरी

अगर आपको लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो यह आम नहीं है। पर्याप्त आराम करने के बाद भी थकावट होना आपकी धीमी पड़ी इम्यूनिटी का संकेत है।

5. पेट से जुड़ी समस्याएं

पाचन क्रिया से जुड़ी परेशानी लगी रहना, जैसे दस्त, उल्टी या कब्ज जैसी समस्याएं होना भी आपकी कमजोर इम्यूनिटी की तरफ इशारा करता है। इसका कारण यह है कि कमजोर इम्यूनिटी से शरीर में गुड बैक्टीरिया की कमी होना, जो पाचन क्रिया को बेहतर रखने में मदद करता है।

कैसे करें इम्यूनिटी को मजबूत?

  • संतुलित आहार खाएं, जिसमें सब्जियां, फल और डेयरी आइटम शामिल हों।
  • व्यायाम भी जरूरी है।
  • विटामिन-सी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें, इसके लिए खट्टी चीजें खाएं।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • धूम्रपान से बचें।

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें