Husband Wife Same Blood Group Facts: क्या शादी से पहले कपल अपना ब्लड टेस्ट करवाते हैं? शायद इस बात पर कुछ कहेंगे हां और कुछ कहेंगे कि इसकी क्या जरूरत है। हमने अक्सर सुना है कि पति-पत्नी का ब्लड ग्रुप एक जैसा हो तो उससे परेशानी होती है। ऐसा कहा जाता है कि कपल का ब्लड ग्रुप सेम नहीं होना चाहिए। ये एक ऐसा सवाल है जिस पर लोगों को बहुत कंफ्यूजन रहता है और जेहन में सवाल होता है कि क्यों? आज डॉक्टर Supriya Puranik के वीडियो के माध्यम से हम ये जानने की कोशिश करते हैं कि पति-पत्नी का ब्लड ग्रुप सेम हो तो क्या होता है?
पॉजिटिव और नेगेटिव ब्लड ग्रुप कैसे निर्धारित होता है?
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि ब्लड ग्रुप के 2 कंपोनेंट होते हैं और ये 4 प्रकार के ब्लड ग्रुप A, AB, B , O में डिवाइड होते हैं। जिन लोगों में (Rh) factor antigen होता है उनका ब्लड ग्रुप पॉजिटिव होता है। वहीं जिन लोगों में (Rh) antigen नहीं होता वो लोग नेगेटिव ब्लड ग्रुप वाले होते हैं।
यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे रेयर ब्लड ग्रुप कौन सा? जो सिर्फ 43 लोगों की बॉडी में पाया गया
बेबी कंसीव करने में होती है परेशानी?
कहा जाता है कि अगर कपल का ब्लड ग्रुप सेम हो तो बेबी में ABO incompatibility होने की संभावना रहती है। हालांकि ये सब में नहीं होता। लेकिन कई बेबी में होने के सम्भवनाए रहती है जिससे जन्म के बाद बच्चे को पीलिया होने की संभावना ज्यादा होती है। वहीं जिन कपल का ब्लड ग्रुप सेम होता है उनके बच्चों में न तो RH incompatibility होती है और न ABO incompatibility होती है। सेम ब्लड ग्रुप वाले पति-पत्नी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
प्रेग्नेंसी में सेम ब्लड ग्रुप का कोई संबंध नहीं
कई बार कहा जाता है कि सेम ब्लड ग्रुप के कपल के होने वाले बच्चों में शारीरिक और मानसिक कमजोरी हो सकती है। वहीं ये भी कहा जाता है कि ऐसे कपल को गर्भपात की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन डॉक्टर सुप्रिया ने इस बात को क्लियर कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं होता। उन्होंने ये भी कहा कि रिश्तेदारी में शादी करने से बचना चाहिए। अगर शादी कर रहे हैं तो पहले Genetic compatibility test करवा लीजिए ताकी बार बार गर्भपात होने के खतरे से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें: कौन से ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग होता है तेज? लिस्ट में है आपका नाम!
संबंधित खबरें
वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
46 mins agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
3 hrs agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
4 hrs agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
17 hrs agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
23 hrs agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
1 day agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
1 day agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
1 day agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 day agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines