---विज्ञापन---

नॉलेज angle-right

कौन से ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग होता है तेज? लिस्ट में है आपका नाम!

 Best Blood Group for Intelligence: क्या आप जानते हैं कि किस ब्लड ग्रुप के लोगों का दिमाग कंप्यूटर से भी तेज होता है। अगर नहीं तो जान लें कि कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के अनुसार, कुछ ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग अन्य की तुलना में ज्यादा तेज होता है। जानिए आप उस लिस्ट में हैं या नहीं...

---खबर नीचे जारी है---

Best Blood Group for Intelligence: अक्सर लोगों की पर्सनैलिटी और उनके लुक को देखकर उनकी इंटेलिजेंस का अंदाजा लगाया जाता है। ऐसा कौन होगा जो नहीं चाहता होगा की उसका दिमाग तेज हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे ब्लड ग्रुप से भी तेज दिमाग का पता लगाया जा सकता है। आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसे ही ये बोल रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल हम ये सब रिसर्च के आधार पर कह रहे हैं जो कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में हुई थी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आप उस लिस्ट में हैं या नहीं जिनका दिमाग कंप्यूटर से भी शार्प होता है तो सबसे पहले अपना ब्लड ग्रुप चेक करवा लें। चलिए फिर हम आपको बताते हैं उस ब्लड ग्रुप के बारे में…

1. बी पॉजिटिव

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च में ये पाया गया कि सभी ब्लड ग्रुपों में  B+ ब्लड ग्रुप वालों का दिमाग सबसे ज्यादा तेज होता है। इनमें सोचने समझने की शक्ति भी अन्य की तुलना में बहुत ज्यादा होती है।  B+ वाले लोगों के दिमाग में पेरिटोनियल और टेम्पोरल लोब मस्तिष्क के सेरेब्रम में अधिक एक्टिव होते हैं। इस वजह से इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों की मेमोरी बहुत शार्प होती है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: सावधान! महिला की एक गलती से पूरा अकाउंट खाली, लोगों को ठगने वाला ‘डिजिटल अरेस्ट’ क्या? इससे कैसे बचें

2. O+ ब्लड ग्रुप

इस लिस्ट में अगला नंबर है O+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों का।  B+ वालों के बाद ये ही वो ब्लड ग्रुप है जिसके लोगों को सबसे ज्यादा तेज दिमाग का धनी माना जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस ग्रुप से शरीर का सर्कुलेशन अन्य ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में अधिक होता है। इसी वजह से ही दिमाग में ऑक्सीजन का फॉलो भी अच्छा होता है।

---खबर नीचे जारी है---

बाकी ब्लड ग्रुप वालों का क्या

ऐसा नहीं है कि इन दो ब्लड ग्रुप के अलावा बाकी ब्लड ग्रुप के लोगों के पास दिमाग की कमी होती है या फिर वो इंटेलिजेंट नहीं होते हैं। ये तो सिर्फ एक स्टडी के अनुसार बताया गया है। हमने ऐसे भी लोग देखे हैं जो ऊपर बताए गए ब्लड ग्रुप से अलग होते हैं लेकिन इंटेलिजेंसी के मामले में उनके आगे कोई टिक नहीं सकता। ऐसे में कोई ऐसी धारणा न बनाएं कि अन्य ब्लड ग्रुप के लोगों के पास समझदारी की कोई कमी होती है।

---खबर नीचे जारी है---

क्या आप भी हैं इस लिस्ट में

अब आप चेक कर लीजिए कि क्या आप भी इस लिस्ट में आते हैं या नहीं। दरअसल ये सारी जानकारी एक रिसर्च के दौरान पता चली जिसमें स्पेशलिस्ट ने करीब 70 लोगों के ब्लड सैंपल लिए और फिर उनके दिमाग का परीक्षण किया। रिसर्च में पता चला कि कौन से ब्लड ग्रुप के लोगों का दिमाग तेज होता है।

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं दुनिया में कहां मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल? ये हैं टॉप 10 देश

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 26, 2025 12:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola