HPV Vaccine For Girls: HPV यानी ह्यूमन पैपिलोमावायरस एक वायरस है जो मुख्य रूप से महिलाओं को प्रभावित करता है और महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा यानी सर्विक्स का कैंसर या सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) का खतरा पैदा करता है. इस वायरस से संक्रमित होने के खतरे को कम करने के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाई जाती है. एचपीवी का टीका लगवाने पर ह्यूमन पैपिलोमावायरस से होने वाले इंफेक्शंस और खासकर सर्विक्स के कैंसर की संभावना कम हो जाती है. इसीलिए एचपीवी टीका लगवाना महत्वपूर्ण है.
यह भी पढ़ें – बच्चों में सामान्य लगने वाला पेट दर्द हो सकता है अपेंडिसाइटिस का लक्षण, AIIMS के डॉक्टर ने कहा इन संकेतों पर रखें नजर
सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी का टीका
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं को सबसे ज्यादा होने वाले कैंसर की सूची में दूसरे नंबर पर आता है. WHO GLOBOCAN 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, हर साल भारत में इसके 1 लाख 20 हजार नए मामले सामने आते हैं और 80 हजार मौतें दर्ज की जाती हैं. एचपीवी से लंबे समय तक संक्रमित रहना सर्वाइकल कैंसर की सबसे बड़ी वजहों में से एक है.
14 साल की लड़कियों के लिए HPV टीका
HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर को होने से रोकने में 93-100% इफेक्टिव है. ऐसे में भारत सरकार ने 14 साल की लड़कियों को HPV का टीका लगाने की पहल शुरू की है. इसमें टीके की 0.5 ml की सिंगल डोज इंजेक्शन के माध्यम से दी जा रही है. यह सरकारी दवाखानों में मुफ्त है.
किस स्थिति में नहीं लगाया जा सकता टीका
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जिन लड़कियों की तबीयत खराब है उन्हें ठीक होने तक टीका नहीं लगाया जा सकता, जिन्हें पहले कभी वैक्सीनेशन से गंभीर एलर्जी हुई हो, जिन्हें यीस्ट से एलर्जी है और जो टार्गेट एज ग्रूप से बाहर हैं उन्हें टीका नहीं लगा सकते हैं.
पैरैंट्स ध्यान रखें ये 5 बातें
- HPV वैक्सीन लगवाते समय ध्यान रखें कि बेटी ने टीका लगवाने से पहले खाना खाया है
- उसे शांत और रिलैक्सड रहने में मदद करें
- टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाने के बाद 30 मिनट तक रुकें
- बेटी को कुछ देर आराम करने के लिए कहें
- टीका लगवाने से पहले पेरेंट्स की मंजूरी अनिवार्य है, इस बात का ध्यान रखें.
यह भी पढ़ें – अचानक धुंधली दृष्टि और चक्कर आने का क्या कारण है? क्या यह Low BP का लक्षण है, जानिए यहां
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
51 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - Ministry of Health and Family Welfare
First published on:
Know More: Editorial Guidelines