Bhumi Amla Benefits: क्या आपने भूमि आंवला के बारे में सुना है? भूमि आंवला को भूमि अमालकी भी कहते हैं और इसका वैज्ञानिक नाम फिलेंथस निरुरी होता है. भूमि आंवला के सेवन से शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट श्रेया गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि भूमि आंवला के क्या-क्या फायदे होते हैं और किस तरह भूमि आंवला के सेवन से लिवर को फायदा मिलता है और लिवर की दिक्कतें (Liver Problems) दूर होती हैं.
लिवर के लिए भूमि आंवला के फायदे | Bhumi Amla Benefits For Liver
भूमि आंवला एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. इसके फायदे लिवर की दिक्कतों जैसे लिवर में सूजन, पीलिया और कमजोर लिवर की दिक्कत को दूर करते हैं. भूमि आंवला से शरीर डिटॉक्स होता है और साथ ही लिवर को जरूरी पोषण मिलता है. आयुर्वेद में इसे लिवर पित्त बैलेंस करने वाला माना जाता है.
कैसे करें भूमि आंवला का सेवन – लिवर को फायदा मिले इसके रोजाना भूमि आंवला का जूस (Bhumi Amla Juice) पिया जा सकता है. एक गिलास पानी में 2-4 चम्मच भूमि आंवला का रस डालकर पी सकते हैं. इसके अलावा, चाहे तो रोजाना एक चौथाई चम्मच भूमि आंवला का सेवन कर सकते हैं. हालांकि, भूमि आंवला का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से बचें क्योंकि यह ज्यादा खाया जाए तो पेट खराब कर सकता है.
भूमि आंवला के ये भी हैं फायदे
- भूमि आंवला के सेवन से अपच और एसिडिटी की दिक्कत दूर होती है. इससे पित्त बैलेंस होता है.
- हाई शुगर लेवल्स कम करने में भी भूमि आंवला के फायदे नजर आते हैं, इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होने में भी मदद मिलती है.
- स्किन की दिक्कतों को दूर करने में भी भूमि आंवला का असर दिखता है. भूमि आंवला खून को साफ करता है और स्किन डिसोर्डर्स को दूर रखता है.
- खांसी और जुकाम को दूर रखने में भी भूमि आंवला के सेवन के फायदे नजर आते हैं.
- बुखास कम करने में भी भूमि आंवला के फायदे दिखते हैं.
यह भी पढ़ें – National Epilepsy Day 2025: मिर्गी का दौरा कैसे ठीक होता है? यहां जानिए मिर्गी के क्या लक्षण होते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
7 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
9 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
10 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
12 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines