How To Prevent Brain Worms: हम सभी रोजाना सब्जियां खाते हैं. सब्जियां (Vegetables) हमारी डेली डाइट का हिस्सा हैं और सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी भी हैं. लेकिन, सब्जियों की कटाई से पहले उनमें कीड़े मारने वाली दवा छिड़की जाती है. वहीं, सब्जियों में मिट्टी भी होती है जिससे इन सब्जियों को खाने पर शरीर में कीटाणु आ सकते हैं. ऐसे में सब्जियों को सही तरह से साफ करना जरूरी है नहीं तो इन गंदी सब्जियों से दिमाग में कीड़े (Dimag Ke Keede) जा सकते हैं. दिमाग के कीड़े क्या होते हैं, ये कैसे नजर आते हैं, इन कीड़ों को दिमाग में जाने से रोकने के लिए सब्जियों को किस तरह से धोना चाहिए ये बता रही हैं AIIMS से ट्रेंड न्यूरोलॉजिस्ट और जनरल फिजीशियन डॉ. प्रियंका सहरावत. आइए डॉक्टर से ही जानते हैं दिमाग के कीड़े (Brain Worms) दूर रखने के लिए कैसे धोएं सब्जियां.
दिमाग में कैसे होते हैं कीड़े
न्यूरोसिस्टीसरकोसिस का मतलब है दिमाग का कीड़ा. इस कीड़े को टीनियासोलियम कहा जाता है. यह कीड़ा दिमाग में रेंगने वाला कीड़ा नहीं है बल्कि इस कीड़े के अंडे होते हैं जो मिट्टी के नीचे वाली सब्जियों में और जिन सब्जियों में मिट्टी रह जाती है, जैसे पत्तागोभी, उनमें होते हैं. जब ये सब्जियां पेट में जाती हैं तो पेट के एसिड्स इन कीड़ों को नहीं मार पाते और आंतों से होते हुए ये दिमाग में चले जाते हैं. जब ये अंडे दिमाग में पहुंचते हैं तो सूजन करने लगते हैं क्योंकि जब भी दिमाग में कोई बाहरी चीज जाती है तो बॉडी उससे रिएक्ट करती है.
दिमाग के इन कीड़ों के अंडों के कारण दिमाग में सूजन (Swelling In Brain) होती है और सूजन के कारण सिर में दर्द होता है और दौरा पड़ता है. बच्चों में दौरे पड़ने (Daura Padna) का एक मुख्य कारण न्यूरोसिस्टीसरकोसिस है. इन कीड़ों से बचने का एक ही तरीका है कि सब्जियों को ठीक तरह से धोया जाए.
यह भी पढ़ें – पेट के कैंसर की पहली स्टेज में शरीर देने लगता है ये 5 संकेत, समय रहते पहचानें इस तरह
दिमागी कीड़ों से बचने के लिए कैसे धोएं सब्जियां
दिमाग में कीड़े ना आएं इससे बचने के लिए सब्जियों को धोने का सही तरीका पता होना चाहिए. डॉक्टर ने बताया कि सब्जियां ऐसे धोएं-
सब्जियों को नल के बहते पानी में 5 मिनट तक धोएं. इसके बाद सब्जियां सुखाएं और फिर स्टोर करके रखें
एक चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda) को 2 गिलास पानी में डालें और 5 से 10 मिनट तक इस पानी में सब्जियों को भिगोकर रखें. इसके बाद बहते पानी में सब्जियां धोकर और सुखाकर स्टोर करें.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- लेयर वाली सब्जियों जैसे पत्तागोभी और फूलगोभी को ध्यान से धोएं.
- कच्ची सब्जियों को खाने से परहेज करें.
- बाहर नूडल्स, बर्गर या सलाद वगैरह में कच्ची सब्जियां कम से कम खाएं.
यह भी पढ़ें- पानी पीने में की गई ये 5 गलतियां बन सकती हैं लिवर डैमेज की वजह, डॉक्टर ने कहा आज से ही बदल दें बुरी आदत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 hr agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
2 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
6 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
21 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines