Fatty Liver Diet: फैटी लिवर डिजीज में खानपान का खास ख्याल रखना जरूरी है. जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि फैटी लिवर धीमे जहर (Silent Killer) की तरह होता है जिसके लक्षण जल्दी पता नहीं चलते और यह शरीर को नुकसान पहुंचाता रहता है. ऐसे में अपनी डाइट को अच्छा रखकर फैटी लिवर डिजीज (Fatty Liver Disease) को दूर रखा जा सकता है. यहां जानिए वो कौनसे फूड्स हैं जो फैटी लिवर की दिक्कत को कम करने में मददगार होते हैं. इन चीजों को रोजाना खाने की सलाह दे रही हैं डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. आप भी इन फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – आंख हर समय रहती है लाल तो यह हो सकती है वजह, आई सर्जन ने कहा कभी ना इग्नोर करें ये लक्षण
फैटी लिवर ठीक करने के लिए क्या खाएं | How To Reduce Fatty Liver
डॉ. शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि रसोई की ही ऐसी कई चीजें हैं जो फैटी लिवर को ठीक करने में मदद करती हैं. इन चीजों को आप अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
ब्लैक कॉफी – डॉक्टर का कहना है कि ब्लैक कॉफी (Black Coffee) में क्लोरोजेनिक एसिड्स होता है जो लिवर फैट को पिघलाने का काम करता है. इस एंटी-ऑक्सीडेंट के चलते ब्लैक कॉफी लिवर में फैट जमा नहीं होने देती है.
ग्रीन टी – लिवर के लिए ग्रीन टी भी बेहद फायदेमंद होती है. इसे पीने पर नॉन-एल्कॉहोलिक फैटी लिवर डिजीज से राहत मिलती है.
मूंग दाल – मूंग दाल में लो फैट प्रोटीन होता है. इसमें रेजिस्टेंस स्टार्च होता है जो शुगर स्पाइक नहीं होने देता. यह लिवर के लिए फायदेमंद दाल है.
अखरोट – इस सूखे मेवे में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं. ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं और लिवर के लिए फायदेमंद हैं.
आंवला – विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर आंवला लिवर को डिटॉक्स करने का काम करता है. आंवला डैमेज को रिपेयर करने में भी फायदेमंद होता है.
यह भी पढ़ें –क्या पटाखों से कान खराब हो सकते हैं? कानों के स्पेशलिस्ट Dr. Ravi Meher ने कहा दिवाली पर बरतें ये सावधानियां
फैटी लिवर होने के क्या लक्षण हैं (Fatty Liver Symptoms)
थकान और कमजोरी महसूस होना – बिना किसी काम के भी लगातार थकावट महसूस करना फैटी लिवर का लक्षण हो सकता है.
पेट में दर्द – पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हल्का दर्द या भारीपन महसूस होता है. यह लिवर में वसा के जमाव या सूजन के कारण हो सकता है.
भूख में कमी – जल्दी पेट भर जाना या खाने की इच्छा कम होना. इस तरह भूख में कमी होना फैटी लिवर का साइन (Fatty Liver Signs) है.
जी मिचलाना – मतली या उल्टी जैसा महसूस होना.
वजन में कमी – बिना कोशिश के अचानक वजन घटने लगना फैटी लिवर की वजह से हो सकता है.
यह भी पढ़ें – दिवाली पर पटाखों से जलने पर टूथपेस्ट लगाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया कैसे ठीक होगी चोट
फैटी लिवर के गंभीर या एडवांस स्टेज के लक्षण
पीलिया – आंखें और त्वचा का पीला पड़ना. यह लिवर के ठीक से काम न कर पाने के कारण बिलीरुबिन के बढ़ने पर होता है.
पेट में सूजन या पानी भरना- पेट का फूलना और उसमें तरल पदार्थ जमा होना फैटी लिवर के कारण होता है.
पैरों और टखनों में सूजन – इसे पेरिफेरल एडिमा भी कहते हैं. फैटी लिवर की एडवांस स्टेज (Fatty Liver Advanced Stage) में ऐसा हो सकता है.
त्वचा पर खुजली – बिना किसी कारण के शरीर पर लगातार खुजली होने लगती है
ध्यानकेंद्रित करने में कठिनाई – इसे हेपेटिक एन्सेफैलोपैथी कहते हैं जो लिवर द्वारा विषाक्त पदार्थों को फिल्टर न कर पाने के कारण होता है.
त्वचा पर लाल मकड़ी जैसे निशान– फैटी लिवर की दिक्कत जब बढ़ जाती है तो इससे चेहरे, गर्दन या छाती पर छोटी और फैली हुई रक्त वाहिकाएं दिखने लगती हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – दीये से जल जाए हाथ तो तुरंत करें ये काम, डॉक्टर ने कहा जलने पर याद रखें ये 3 C, नहीं पड़ेगा निशान
संबंधित खबरें
डायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
18 mins agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
19 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
22 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
22 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines