Exercise for Belly Fat: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम अपनी हेल्थ पर ध्यान देना भूल जाते हैं. ना खाने का वक्त का पता रहता है और ना ही एक्सरसाइज से कोई राब्ता होता है. इसकी वजह से वजन जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है. कई बार पेट बाहर आ जाता है और कमर की चर्बी भी बढ़ जाती है. यह चर्बी हमारा लुक खराब करने का काम करती है. लेकिन आप चिंता ना करें, हम आपको 2 एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जिसे आप अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं. बता दें इन एक्सरसाइज को करना बहुत ही आसान है, बस आपको सही स्टेप्स को फॉलो करना होगा.
इसे भी पढ़ें- भारत में पुरुषों को सबसे ज्यादा कौन सा कैंसर होता है? डॉक्टर ने बताए इस Cancer की पहली स्टेज के लक्षण
पेट की चर्बी कम करने वाली एक्सरसाइज | 2 Exercise for Belly Fat
बाइसिकल क्रंच एक्सरसाइज
- यह एक्सरसाइज करना बहुत ही आसान है. आप रोजाना सिर्फ इस एक्सरसाइज को करेंगे तो आपको असर नजर आने लगेगा.
- इसे करने के लिए आपको सीधा लेटकर हाथों को सिर के नीचे रखना होगा.
- साथ ही, पैरों को ऊपर की ओर उठाना होगा. कुछ देर सीधा रखने के बाद अपने दाहिने घुटने को अपनी चेस्ट के पास लेकर आना है.
- जब ये पॉजिशन हो जाए तो कंधों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठा लेना है.
- इसके बाद, अपनी बाईं कोहनी को दाहिने घुटने के पास लाकर बाएं पैर को सीधा करें.
- यही प्रक्रिया दोहराएं और दूसरी साइड से भी ऐसा ही करने की कोशिश करें.
लेग रेज एक्सरसाइज
- इस एक्सरसाइज को करना बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको बिस्तर पर सीधे लेटना होगा.
- लेटने के बाद बॉडी को आराम दें और फिर अपने दोनों पैरों को मिलाकर धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठाने की कोशिश करें.
- कुछ देर इस मुद्रा में रहें और फिर वापस अपने पैरों को नीचे की ओर ले जाएं.
- बस इतना ही आपको रोजाना 10 मिनट करना है.
इन टिप्स को भी करें फॉलो
- एक्सरसाइज को करने के साथ-साथ डाइट पर भी ध्यान दें और फैटी चीजें खाने से बचें.
- कोशिश करें एक्सरसाइज करने के लिए सुबह का वक्त निकालें. इस वक्त पेट खाली होता है और चर्बी आसानी से कम हो जाती है.
- अगर आप पहली बार एक्सरसाइज कर रहे हैं तो किसी एक्सपर्ट की सलाह पर करें.
इसे भी पढ़ें- कौन सी दाल खाने से ज्यादा गैस बनती है? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा ऐसे खाएंगे Pulses तो नहीं फूलेगा पेट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
चेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
3 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
5 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
6 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
23 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines